फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Shooting in Texas El Paso shopping mall several dead and injured news and updates

अमेरिका में फिर शूटिंग!: टेक्सास में शॉपिंग मॉल में चार लोगों पर गोलीबारी, एक की मौत; पकड़ा गया एक संदिग्ध

Thu, 16 Feb 2023 10:07 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 16 Feb 2023 10:07 AM IST
सार

पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति को कस्टडी में रखा गया है। लेकिन इस घटना में एक और व्यक्ति के शामिल होने का शक है और उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
US Shooting in Texas El Paso shopping mall several dead and injured news and updates
अमेरिका के टेक्सास में स्थित मॉल में शूटिंग। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में एक बार फिर खुलेआम गोलीबारी का मामला सामने आया है। यहां टेक्सास राज्य के अल पासो में एक बंदूकधारी ने शॉपिंग मॉल में घुसकर चार लोगों पर गोलियां बरसा दीं। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक और संभावित संदिग्ध की खोज की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति को कस्टडी में रखा गया है। लेकिन इस घटना में एक और व्यक्ति के शामिल होने का शक है और उसकी तलाश की जा रही है। अल पासो पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि हमला सिएलो विस्टा मॉल के फूड कोर्ट में हुआ। उसने लोगों को मॉल से दूर रहने का अलर्ट जारी किया। बताया गया है कि यह मॉल उस वॉलमार्ट के काफी नजदीक है, जहां 2019 में गोलीबारी की घटना में 23 की मौत हुई थी और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 
विज्ञापन


इस घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि उसने मॉल में अचानक गोलीबारी की आवाज सुनी और कई लोगों को बाहर भागते देखा। उसने बताया कि वह अपनी कार तक सुरक्षित पहुंचने में कामयाब रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed