{"_id":"693dfedabcd0d4616a0dc399","slug":"us-shooting-at-brown-university-in-rhode-island-many-killed-and-several-injured-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Shooting: अमेरिका में फिर गोलीबारी; ब्राउन यूनिवर्सिटी में चलीं गोलियां, दो की मौत आठ घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Shooting: अमेरिका में फिर गोलीबारी; ब्राउन यूनिवर्सिटी में चलीं गोलियां, दो की मौत आठ घायल
Sun, 14 Dec 2025 05:33 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 14 Dec 2025 05:33 AM IST
सार
Shootings At Brown University In US: अमेरिका के रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई इस गोलीबारी में दो लोग मारे गए हैं और आठ घायल हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। हमलावर अभी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अमेरिका में गोलीबारी की घटना
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। रोड आइलैंड स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोग मारे गए और आठ लोग घायल हुए हैं। जांच अधिकारियों ने अभी घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि रविवार को ब्राउन यूनिवर्सिटी के इलाके में कई लोगों को गोली मारी गई। इसके बाद आइवी लीग स्कूल ने शूटर अलर्ट जारी किया और छात्रों और स्टाफ से सुरक्षित जगह शरण लेने की अपील की। पुलिस ने तुरंत पीड़ितों की संख्या, उनकी हालत या गोलीबारी की परिस्थितियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
यूनिवर्सिटी ने इमरजेंसी नोटिफिकेशन सिस्टम से जारी किया अलर्ट
ब्राउन यूनिवर्सिटी के इमरजेंसी नोटिफिकेशन सिस्टम के जरिए जारी अलर्ट के अनुसार, यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने शुरू में छात्रों और स्टाफ को बताया कि एक संदिग्ध हिरासत में है, लेकिन बाद में कहा कि ऐसा नहीं है और पुलिस अभी भी संदिग्धों की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें - US Citizen Killed in Syria: सीरिया हमले में तीन अमेरिकियों की मौत, भड़के ट्रंप; कहा- आईएसआईएस से लेंगे बदला
विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप को भी दी गई है गोलीबारी की जानकारी
स्थानीय नेता जॉन गोंसाल्वेस ने कहा, 'हमें अभी भी इस बारे में जानकारी मिल रही है कि क्या हो रहा है। हमने लोगों से अपने खिड़की-दरवाजे बंद रखने और सतर्क रहने की सलाह दी है।' उन्होंने घटना पर दुख जताया। रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी बारस और हॉली बिल्डिंग के पास हुई, जो एक सात मंजिला कॉम्प्लेक्स है, जिसमें यूनिवर्सिटी का स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग और भौतिकी विभाग है। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के अनुसार, बिल्डिंग में 100 से ज़्यादा लैबोरेटरी, दर्जनों क्लासरूम और ऑफिस हैं। जब गोलीबारी हुई, तब बिल्डिंग में इंजीनियरिंग डिजाइन की परीक्षा चल रही थी। राष्ट्रपति ट्रंप को भी गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी दी गई है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन