{"_id":"619fe6a8d87f393e30553e44","slug":"us-sets-up-investigation-team-for-ufos","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलान: एलियन की खोज में अमेरिका ने बढ़ाया एक और कदम, नया जांच दल उठाएगा उड़नतश्तरियों के राज से पर्दा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एलान: एलियन की खोज में अमेरिका ने बढ़ाया एक और कदम, नया जांच दल उठाएगा उड़नतश्तरियों के राज से पर्दा
Fri, 26 Nov 2021 01:10 AM IST
Jeet Kumar
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:10 AM IST
सार
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन उड़नतश्तरियों के बारे में किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए समुचित जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि जून में आई रिपोर्ट से पहले पेंटागन ने कहा था कि वह इस मामले को गंभीरता से ले रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया में यूएफओ के नाम से जानी जाने वाली उड़नतश्तरियां दशकों से लोगों के बीच किस्से कहानियों का विषय रही हैं। इन पर अमेरिका में एरिया-51 इलाके को लेकर भी लंबा विवाद रहा है। लेकिन अब इन उड़नतश्तरियों की गंभीर जांच की दिशा में अमेरिका आगे बढ़ गया है और उसने एक दल का गठन कर दिया है। पेंटागन (अमेरिकी रक्षा मंत्रालय) ने इसका औपचारिक एलान कर दिया है।
विज्ञापन
नई जांच टीम को एयरबॉर्न ऑब्जेक्ट आइडेंटिफिकेशन एंड मैनेजमेंट सिंक्रोनाइजेशन ग्रुप कहा जाएगा, जो गोपनीय जानकारियों के जिम्मेदार उप रक्षामंत्री के साथ-साथ ज्वाइंट स्टाफ और राष्ट्रीय खुफिया निदेशकों के तहत काम करेगा।
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की यह घोषणा उस रिपोर्ट के बाद आई है जिसमें उड़नतश्तरियों देखे जाने की घटनाओं का जिक्र था। जून में आई इस रिपोर्ट में बताया गया था कि यूएफओ देखे जाने की 144 घटनाएं हुई हैं। इन्हें अनआइडेंटीफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) यानी उड़ने वालीं ऐसी चीजें कहा जाता है, जिनकी पहचान सुनिश्चित नहीं है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताया
उप रक्षामंत्री कैथलीन हिक्स ने कहा कि उड़ती हुई अनजान चीजों का प्रतिबंधित वायु क्षेत्र में होना राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। उन्होंने कहा, दल का काम होगा कि इन अनजान चीजों की पहचान सुनिश्चित करे और खतरा होने पर उसे न्यूनतम करने के लिए कार्रवाई की जाए। इससे पहले अमेरिकी नौसेना की एक टास्क फोर्स बनाई गई थी जिसे यूएपी टास्क फोर्स कहा गया था। नया दल उसी की जगह लेगा।
पेंटागन के रूख में बदलाव के संकेत
पहले जून में रिपोर्ट का आना और अब इस दल का गठन अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के रुख में एक अहम बदलाव का संकेत भी है। अमेरिकी सेना दशकों तक इन दावों को नकारती रही है कि उड़नतश्तरियां किसी तरह के विमान हैं जिनमें एलियन धरती पर आते हैं। लेकिन हाल के वर्षों में पेंटागन ने उन वीडियो को सही माना है जिनमें उड़ने वालीं ऐसी आधुनिक चीजें दिखाई दीं, जिनकी तकनीक इनसानी पहुंच से दूर है।
एलेक्स डीट्रिच ने 2004 में देखा अज्ञात विमान
अमेरिकी नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर एलेक्स डीट्रिच उन बहुत से पायलटों में शामिल थे जिन्होंने कैलिफोर्निया के तट के पास 2004 में एक अज्ञात विमान को देखा था। यह अज्ञात विमान उड़नतश्तरी के आकार का ही था। जून में एक इंटरव्यू में डीट्रिच ने बताया था कि जो तश्तरीनुमा विमान उन्होंने देखा था उसे देख कर यह समझ नहीं आया था कि उड़ कैसे रहा था।