फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Senators condemn China for sinking Vietnam vessel in South China Sea

चीन ने दक्षिणी सागर में वियतनामी पोत को डुबोया, अमेरिकी सीनेटरों ने की निंदा

Tue, 14 Apr 2020 02:08 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 14 Apr 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
US Senators condemn China for sinking Vietnam vessel in South China Sea
सांकेतिक तस्वीर

अमेरिकी सीनेटरों ने विवादित दक्षिण चीन सागर में वियतनामी पोत को डुबोने को लेकर चीन की निंदा की है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का ऐसे समय में किया गया ‘घोर उल्लंघन’ करार दिया है जब दुनिया कुछ हद तक बीजिंग की ‘लापरवाही’ से फैली कोविड-19 महामारी से जूझ रही है।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने इन खबरों पर पिछले सप्ताह चिंता व्यक्त की थी कि चीन ने दक्षिण चीन सागर के पार्सेल द्वीप क्षेत्र में मछलियां पकड़ने वाले वियतनामी पोत को डुबो दिया है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने कहा था कि दक्षिण चीन सागर में चीन के अवैध समुद्री दावों के मद्देनजर उसके द्वारा उठाए गए कदमों की कड़ी में यह एक अन्य घटना है।
विज्ञापन


सीनेटरों कोरी गार्डनर (रिपब्लिकन पार्टी), एड मार्के (डेमोक्रेटिक पार्टी), जिम रिश (रिपब्लिकन पार्टी) और बॉब मेनेंडेज (डेमोक्रेटिक पार्टी) ने सोमवार को एक संयुक्त बयान जारी किया। गार्डनर ने कहा, ‘मैं दक्षिण चीन सागर में वियतनामी पोत डुबोने के चीन के कदम की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन है यह
उन्होंने कहा, ‘यह अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन है और यह ऐसे समय में किया गया है जब दुनिया का ध्यान उस कोविड-19 संक्रमण को रोकने पर है जो कुछ हद तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) द्वारा तथ्यों को छुपाए जाने और लापरवाही के कारण फैला।’


गार्डनर से अमेरिकी प्रशासन से सीसीपी के इस ‘निंदनीय व्यवहार’ के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की। रिश ने भी दक्षिण चीन सागर में मछलियां पकड़ने वाले वियतनामी पोत को डुबोए जाने और चीन की अन्य अवैध गतिविधियों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed