{"_id":"6195ab785fef4c3b0a1c8651","slug":"us-senator-tommy-tuberville-backs-sanctions-waiver-to-india-for-russia-s-400-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस-400 सौदा: अमेरिकी सांसद भारत पर प्रतिबंधों के खिलाफ, सीनेटर टबरविल ने कहा- चीन के खतरे को समझना जरूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एस-400 सौदा: अमेरिकी सांसद भारत पर प्रतिबंधों के खिलाफ, सीनेटर टबरविल ने कहा- चीन के खतरे को समझना जरूरी
Thu, 18 Nov 2021 06:55 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वॉशिंगटन
एजेंसी, वॉशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:55 AM IST
सार
2017 में बने अमेरिका के कानून काउंटर अमेरिका’स एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट (काट्सा) के तहत यह प्रतिबंध उन देशों पर लगते हैं जो उसके दुश्मन देश जैसे रूस, उत्तर कोरिया, ईरान आदि से सैन्य व इंटेलीजेंस से संबंधित खरीद करते हैं।
विज्ञापन
एस-400 मिसाइल (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी सुरक्षा के लिए रूस से एस-400 वायु रक्षा सिस्टम खरीदने के लिए भारत पर अमेरिका कोई प्रतिबंध न लगाए, इसके लिए कई अमेरिकी सांसद लामबंद हो रहे हैं। इनमें ताजा उदाहरण सीनेटर टॉमी टबरविल का है, उन्होंने मंगलवार को कहा कि भारत से दोस्ताना संबंध गहरे हो रहे हैं। उनके क्षेत्र में चीनी खतरा बना हुआ है, ऐसे में उसे प्रतिबंध से छूट मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
2017 में बने अमेरिका के कानून काउंटर अमेरिका’स एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट (काट्सा) के तहत यह प्रतिबंध उन देशों पर लगते हैं जो उसके दुश्मन देश जैसे रूस, उत्तर कोरिया, ईरान आदि से सैन्य व इंटेलीजेंस से संबंधित खरीद करते हैं। भारत सरकार ने राष्ट्रहित के आगे अमेरिका के इस कानून की परवाह नहीं की और रूस से सतह से हवा में मार करने वाले एस-400 सिस्टम खरीदे हैं। इनकी सप्लाई भी शुरू हो चुकी है। अब बहुत से अमेरिकी सांसद अपने राष्ट्रपति जो बाइडन को सलाह दे रहे हैं कि वह काट्सा के तहत भारत पर कोई प्रतिबंध न लगाएं। एजेंसी
विज्ञापन
अमेरिकी हित में बताया गया भारत का कदम
रूस से करीब 500 करोड़ डॉलर की इस खरीद के समय 2018 अक्तूबर में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिबंधों को लेकर भारत को चेताया था। ऐसे प्रतिबंध तुर्की पर भी लगाए थे, जिसने एस-400 रूस से खरीदा था। पिछले महीने अक्तूबर में अमेरिका के दो और शक्तिशाली सीनेटरों सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी के मार्क वॉर्नर और विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी के जॉन कॉर्निन ने बाइडन को भारत पर प्रतिबंध न लगाने की सिफारिश की थी। इसे अमेरिका के हित में बताया था।
विज्ञापन
आगे स्थिति
जानकारों का कहना है कि काट्सा में किसी देश को प्रतिबंध से छूट देने का प्रावधान नहीं है। हालांकि प्रतिबंधों में अपवाद तय करने के लिए समिति भी बाइडन को अतिरिक्त शक्ति देकर भारत को छूट दिलवा सकती है। बाइडन प्रशासन ने इस बारे में अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है।
भारत से सीमा युद्ध में संलिप्त है चीन : कॉर्निन
शीर्ष अमेरिकी रिपब्लिकन सांसद जॉन कॉर्निन ने कहा है कि भारत के साथ चीन सीमा युद्ध कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा चीन अपने पड़ोसियों के लिए भी गंभीर खतरा पेश कर रहा है। कॉर्निन ने भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के अपने दौरे का ब्योरा साझा करते हुए अमेरिकी संसद में यह बात कही।