फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Senator Dan Sullivan lauds India innovation at USISPF summit

US-India: 'वैश्विक स्तर पर भारत का जितना जिक्र होना चाहिए था, उतना नहीं हुआ', शिखर सम्मेलन में बोले सुलिवन

Thu, 20 Jun 2024 01:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 01:51 AM IST
सार

यूएसआईएसपीएफ ने सोमवार को वाशिंगटन डीसी में अपने सातवें वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। यह सम्मेलन भारत के आम चुनावों के बाद पहला उच्च स्तरीय संवाद था। इसमें अमेरिका और भारत के बीच स्थायी मित्रता और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के विषयों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
US Senator Dan Sullivan lauds India innovation at USISPF summit
यूएसआईएसपीएफ ने अपने सातवें वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी की - फोटो : एएनआई

विस्तार

यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के सातवें वार्षिक शिखर सम्मेलन में यूएस सीनेटर डैन सुलिवन भारत के नवाचार और रणनीतिक वादे की 'अनकही' कहानी की सराहना की। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत का जितना जिक्र होना चाहिए था, अभी उतना नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


यूएसआईएसपीएफ ने सोमवार को वाशिंगटन डीसी में अपने सातवें वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। यह सम्मेलन भारत के आम चुनावों के बाद पहला उच्च स्तरीय संवाद था। इसमें अमेरिका और भारत के बीच स्थायी मित्रता और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष और सीईओ मुकेश अघी ने सम्मेलन में सभी का स्वागत किया। इस दौरान जेसी-2 वेंचर्स के संस्थापक और सीईओ जॉन चैंबर्स ने सहयोग और प्रौद्योगिकी के भविष्य के बारे में बात की। कहा, एआई भविष्य में सबसे बुनियादी बदलाव होगा। एआई हर व्यवसाय और हर देश में हलचल मचा देगा। बाद में चैंबर्स ने रिपब्लिकन सीनेटरों, स्टीव डेन्स और डैन सुलिवन के साथ बात की। सीनेटर डेन्स ने रिश्ते की मजबूती और कृषि में मोंटाना-भारत की विशेष साझेदारी को दोहराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेन्स ने कहा, मोंटाना राज्य दलहन फसलों में नंबर एक है। इसलिए, हम टैरिफ कम करने के लिए भारत सरकार के साथ काम कर रहे हैं। भारत दलहन फसलों का नंबर एक उपभोक्ता है और मोंटाना नंबर एक उत्पादक है। इसलिए, यह एक स्वाभाविक रिश्ता है। 


सुलविन ने डेन्स के संदेश को दोहराते हुए कहा, वैश्विक स्तर पर भारत की कहानी कम बताई गई है। हमें कहानी को सामने लाने की जरूरत है। भारत की मेरी यात्राओं से मैं वहां जबरदस्त नवाचार देख सकता हूं। दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए एक साथ रणनीतिक रूप से बहुत कुछ करने का विजन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed