फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Senate releases 118 billion emergency aid package for Israel Ukraine Taiwan and Border Security news and up

US: संघर्ष में घिरे इस्राइल-यूक्रेन को अमेरिकी मदद का रास्ता साफ, सीनेट ने 118 अरब डॉलर के पैकेज पर लगाई मुहर

Mon, 05 Feb 2024 08:10 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 05 Feb 2024 08:10 AM IST
सार

सीनेट में पास होने के बाद अब रूस से युद्ध में घिरे यूक्रेन और गाजा पट्टी में हमास के साथ संघर्ष कर रहे इस्राइल को आर्थिक और रक्षा सामग्री में मदद मिलने का रास्ता साफ हो गया है। 

विज्ञापन
US Senate releases 118 billion emergency aid package for Israel Ukraine Taiwan and Border Security news and up
अमेरिकी सीनेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी संसद के उच्च सदन (सीनेट) ने युद्ध में घिरे इस्राइल और यूक्रेन को मदद मुहैया कराने के लिए 9.7 लाख करोड़ रुपये (118.2 अरब डॉलर) के पैकेज पर मुहर लगा दी। सीनेट में इस पैकेज को डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों पार्टियों के सांसदों का समर्थन मिला। 
विज्ञापन


सीनेट में पास होने के बाद अब रूस से युद्ध में घिरे यूक्रेन और गाजा पट्टी में हमास के साथ संघर्ष कर रहे इस्राइल को आर्थिक और रक्षा सामग्री में मदद मिलने का रास्ता साफ हो गया है। संसद में पास हुए प्रस्ताव के तहत अमेरिका अब कुल राशि में से लगभग आधी यानी 60.1 अरब डॉलर (करीब 4 लाख 98 हजार करोड़ रुपये) की राशि यूक्रेन की मदद के लिए तय की गई है। वहीं, इस्राइल की मदद के लिए 14.1 अरब डॉलर (करीब 1.1 लाख करोड़ रुपये) तय किए गए हैं। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं अमेरिका ने अपनी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 20.2 अरब डॉलर (करीब 1.67 लाख करोड़ रुपये) की राशि आवंटित की है। अमेरिकी संसद ने इन खर्चों के अलावा लाल सागर और ताइवान जैसे क्षेत्रों में रक्षा अभियानों के लिए भी पैकेज से ही छोटे-छोटे फंड्स तय किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने इससे पहले अक्तूबर में 105 अरब डॉलर का पैकेज तय किया था। यूक्रेन, इस्राइल और ताइवान की मदद के लिए सीनेट में जिस पैकेज पर मुहर लगी है, उसे बाइडन के प्रस्ताव पर बड़ी सहमति माना जा रहा है। हालांकि, इसमें अमेरिकी बॉर्डर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त मदद का प्रावधान किया गया, जिस पर सत्तासीन डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टी में सहमति नहीं बन पा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed