फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Senate rejects bill to end shutdown for second time; clash between Democrats and Republicans

US: अमेरिकी सीनेट में शटडाउन खत्म करने का बिल दूसरी बार भी खारिज; डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के बीच टकराव

Wed, 01 Oct 2025 11:53 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 01 Oct 2025 11:53 PM IST
सार

US Senate Bill Fail: अमेरिकी सीनेट में सरकार को दोबारा शुरू करने के लिए रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स द्वारा पेश किए गए बिल को दूसरी बार भी खारिज कर दिया गया है। डेमोक्रेट्स हेल्थकेयर बेनिफिट्स पर अड़े हुए हैं, जबकि रिपब्लिकन मौजूदा स्तर पर सरकार को फंड करने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
US Senate rejects bill to end shutdown for second time; clash between Democrats and Republicans
व्हाइट हाउस - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की तरफ से शटडाउन को खत्म करने की कोशिशें फिलहाल नाकाम होती दिख रही हैं। बुधवार को रिपब्लिकन पार्टी द्वारा पेश किया गया फंडिंग बिल अमेरिकी सीनेट में पास नहीं हो सका। यह लगातार दूसरा मौका है जब सरकार को फिर से चालू करने के लिए लाया गया बिल सीनेट में खारिज हुआ।

विज्ञापन


रिपब्लिकन का प्रस्ताव बुधवार को 55-45 वोटों से हार गया, जबकि इसे पास होने के लिए 60 वोटों की जरूरत थी। इससे पहले मंगलवार को भी डेमोक्रेट्स द्वारा पेश शॉर्ट-टर्म गवर्नमेंट फंडिंग बिल को सीनेट ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के बीच टकराव

बुधवार के वोटिंग पैटर्न में भी वही तस्वीर सामने आई। ज्यादातर डेमोक्रेट्स अब भी अपने स्टैंड पर कायम हैं और वे चाहते हैं कि कांग्रेस स्वास्थ्य सेवा लाभों के मुद्दे को प्राथमिकता से उठाए। वहीं रिपब्लिकन इस पर सहमत नहीं दिखे। डेमोक्रेट्स का प्रस्ताव भी मंगलवार को 47-53 वोटों से खारिज हो गया था। इस दौरान सभी डेमोक्रेट्स ने बिल के पक्ष में और सभी रिपब्लिकन ने बिल के खिलाफ वोट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Germany: जर्मनी की सुरक्षा में सेंध की कोशिश, कई जगहों पर देखें गए संदिग्ध ड्रोन; मामले में आपराधिक जांच शुरू

रिपब्लिकन और डेमोक्रेट आगे बढ़ने का रास्ता तलाश रहे

अमेरिकी राजनीति में यह 2018 के बाद पहला शटडाउन है। किसी भी समझौते तक पहुंचने के लिए रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स दोनों के बीच विस्तृत बातचीत जरूरी होगी। इसके अलावा हाउस रिपब्लिकन लीडरशिप और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सहमति भी बेहद अहम होगी।



ये भी पढ़ें:- Pakistan Army: फिर बेनकाब हुई पाकिस्तानी फौज, PoJK के प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से बरसाईं गोलियां, छह की मौत

क्या कहा राउंड्स सीनेट ने? 
मामले में जब चर्चा तेज हुई तब दक्षिण डकोटा के रिपब्लिकन सीनेटर माइक राउंड्स सीनेट में एक बड़ी सभा से सख्त शब्दों में कहा कि बहुत से लोग वास्तव में आगे बढ़ने का रास्ता खोजना चाहेंगे, लेकिन इसके लिए सबसे पहले प्रशासन को फिर से शटडाउन खोलना होगा। इस दौरान उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रस्ताव 45 दिनों का है और फिर हम उन मुद्दों पर काम करना शुरू करेंगे जो हमें विभाजित करते हैं।

राउंड्स ने यह भी कहा कि एसीए टैक्स क्रेडिट से निपटने का सबसे उचित तरीका उन्हें एक साल के लिए बढ़ाना है, लेकिन साथ ही अगले दो वर्षों में इसे महामारी से पहले की स्थिति में वापस लाने के लिए एक समझौते के साथ। राउंड्स ने आगे कहा कि कोई भी समझौता अभी कुछ समय तक नहीं होने वाला है। जॉर्जिया के डेमोक्रेट राफेल वार्नॉक ने भी कहा कि मुझे खुशी है कि हम बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed