{"_id":"5e1277c38ebc3e87fa54ee36","slug":"us-senate-judicial-committee-chief-wants-to-change-rules-for-early-trial-in-donald-trump-impeachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाभियोग : ट्रंप मामले में जल्द ट्रायल को नियम बदलना चाहते हैं सीनेट न्यायिक समिति प्रमुख","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
महाभियोग : ट्रंप मामले में जल्द ट्रायल को नियम बदलना चाहते हैं सीनेट न्यायिक समिति प्रमुख
Mon, 06 Jan 2020 05:26 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 06 Jan 2020 05:26 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
अमेरिकी संसद की सीनेट (उच्च सदन) की न्यायिक समिति के प्रमुख ने रविवार को कहा कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का महाभियोग ट्रायल जल्द शुरू करना चाहते हैं। ट्रंप की ही रिपब्लिकन पाट्री के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि चाहे इसका मतलब सीनेट के नियमों को बदलने से हो, लेकिन संसद की प्रतिनिधि सभा (निचले सदन) से महाभियोग की टिप्पणी मिले बिना भी चैंबर इस कार्रवाई पर आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन
ग्राहम ने फॉक्स न्यूज से कहा, मेरा लक्ष्य अगले कुछ दिन में ट्रायल शुरू कराना है। यदि हमें सभा की टिप्पणियां इस सप्ताह नहीं मिली तो हमें मामले को अपने हाथों में लेने और नियमों को बदलने की जरूरत पड़ेगी। तब हम ट्रायल शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन