फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Senate approves Covid-19 relief package worth 1.9 thousand billion Dollar

अमेरिका: सीनेट ने 1.9 हजार अरब डॉलर के कोविड-19 राहत पैकेज को मंजूरी दी

Sun, 07 Mar 2021 07:29 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 07 Mar 2021 07:29 AM IST
विज्ञापन
US Senate approves Covid-19 relief package worth 1.9 thousand billion Dollar
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लंबी चर्चा के बाद अमेरिकी सीनेट ने कोविड-19 राहत के लिए 1.9 हजार अरब डॉलर के पैकेज को शनिवार को मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने इस जीत को बेहद महत्वपूर्ण बताया क्योंकि देश को महामारी से उबारने और गिरती अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए इसकी जरुरत है।

विज्ञापन


संशोधनों पर पूरी रात चर्चा और रिपब्लिकन पार्टी द्वारा लगभग सभी संशोधनों को खारिज किए जाने के बाद थकान से भरे सीनेट सदस्यों ने लगभग पार्टी लाइन पर मतदान करते हुए विधेयक को पारित कर दिया। विधेयक के पक्ष में 50 जबकि विरोध में 49 वोट पड़े।
विज्ञापन


संसद से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद सदन से इस विधेयक को अगले सप्ताह राष्ट्रपति बाइडन के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। सामान्य स्थिति बहाल करने की जनता की इच्छाओं का हवाला देते हुए सीनेट में बहुमत के नेता चक स्कमर ने कहा, ‘हम अमेरिकी नागरिकों से कह सकते हैं कि मदद पहुंचने वाली है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘फिलहाल हमारा कर्तव्य देश को इस तूफान से निकाल कर सामान्य स्थिति की ओर लेकर जाना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed