फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US seizes cargo of 1 million barrels of Iranian oil Judicial Department confirmed

US: अमेरिका ने 10 लाख बैरल ईरानी तेल के कार्गो को किया जब्त; न्यायिक विभाग ने की पुष्टि, बढ़ सकता है तनाव

Sat, 09 Sep 2023 09:49 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 09 Sep 2023 09:49 AM IST
सार

ईरान के तेल की जब्ती के बाद वॉशिंगटन ने तेहरान पर खाड़ी पार करने वाले कई जाहाजों को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। हलांकि, ईरान ने अंतर्राष्ट्रीय जल में ईरानी संपत्ति पर कब्जा करना समुद्री डकैती के बराबर बताया है।

विज्ञापन
US seizes cargo of 1 million barrels of Iranian oil Judicial Department confirmed
US-Iran - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के न्यायिक विभाग ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने इस साल 10 लाख (एक मिलियन) बैरल ईरानी तेल के एक कार्गो को जब्त किया है। यूएस के इस कदम ने खाड़ी देशों की चिंता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


न्यायिक विभाग ने एक बयान में कहा, 'यह उस कंपनी से जुड़ा पहला आपराधिक प्रस्ताव है, जिसमें ईरान के तेल की अवैध बिक्री और परिवहनों की सुविधा देकर प्रतिबंधों उल्लंघन किया है। इसके परिणामस्वरूप 980,000 बैरेल कच्चे तेल को जब्त किया गया है।'
विज्ञापन


ईरान के तेल की जब्ती के बाद वॉशिंगटन ने तेहरान पर खाड़ी पार करने वाले कई जाहाजों को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। हलांकि, ईरान ने अंतर्राष्ट्रीय जल में ईरानी संपत्ति पर कब्जा करना समुद्री डकैती के बराबर बताया है। वहीं अमेरिका ईरान के तेल जहाजों को रोकने को कानून प्रवर्तन के रूप में मानता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि वाशिंगटन "बढ़ते परमाणु खतरों" को कम करने के लिए तेहरान के किसी भी कदम का स्वागत करता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि ईराम की हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिकों को वापस लाने की प्रक्रिया जारी है।ब्लिंकन ने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान की हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिकों को वापस लाना एक पूरा अलग मुद्दा है। उन्होंने कहा, पिछले हफ्ते हमने पुष्टि की थी कि ईरान पांच अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया है।


साल 2015 के परमाणु समझौते में ईरान ने आर्थिक प्रतिबंध हटाने के बदले में अपने परमाणु  विकास को घटा दिया था, जिसे अब पुनर्जीवित करना अमेरिका और ईरान दोनों के लिए मुश्किल हो गया है। इस डील को साल 2018 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रद्द कर दी थी। ट्रंप के प्रतिबंधों को बाइडेन प्रशासन ने लागू रखना जारी रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed