फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US seeks roadmap to political and economic normalcy in Kashm

कश्मीर में हालात सामान्य करने के लिए खाका तैयार करे भारत: अमेरिका

Fri, 25 Oct 2019 10:48 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 25 Oct 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
US seeks roadmap to political and economic normalcy in Kashm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : फाइल फोटो

अमेरिका ने गुरुवार को कहा कि अब कश्मीर की आर्थिक और राजनीतिक स्थिति सामान्य हो चुकी है। ऐसे में भारत को कश्मीर के विकास के लिए रोडमैप तैयार करना चाहिए। अमेरिका ने भारत से यह भी कहा कि अब उसे कश्मीर के राजनीतिक बंदियों को भी रिहा कर देना चाहिए। पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए अमेरिका ने कहा कि वह कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश में लगे आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

विज्ञापन

   
जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे के खत्म होने के बाद से ही सरकार ने एतियातन नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और अलगाववादी नेताओं को हिरासत में ले लिया था। अमेरिका की दक्षिण-मध्य एशिया मामलों की सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने कहा है कि हम राज्य में रोजमर्रा की सेवाओं की बहाली और राजनीतिक बंदियों की रिहाई के लिए भारत से बात कर रहें है। लेकिन, उससे भी ज्यादा जरुरी वहां की राजनीतिक और आर्थिक स्थिति की बहाली के लिए रोडमैप का तैयार होना है।
विज्ञापन


विदेश विभाग के मुख्यालय से पत्रकारों से बात करते हुए वेल्स ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने और राजनीतिक नेताओं को हिरासत में न रखने के बाद से वहां के लगभग 80 लाख लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हुई है। वेल्स ने यह भी कहा कि घाटी की स्थिति को लेकर अमेरिका चिंतित है। हमने कुछ बदलाव देखें हैं जैसे पिछले दिनों घाटी में 40 लाख लोगों के लिए पोस्टपेड मोबाइल सेवा बहाल की गई लेकिन एसएमएस और इंटरनेड सेवा अभी भी प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 श्रीनगर के अधिकारियों का कहना है केंद्र के अनुच्छेद 370 हटाकर राज्य का विशेष दर्जा खत्म करने का अपना फैसला सुनाए जाने के कुछ घंटे पहले तक घाटी में इंटरनेट सेवाएं जारी रखी गईं थी। लेकिन, पांच अगस्त से मोबाइल और लैंडलाइन टेलीफोन सेवाओं के साथ-साथ इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गईं थी। हालात सामान्य होने के बाद लैंडलाइन टेलीफोन सेवाओं को धीरे-धीरे बहाल कर दिया गया है। पोस्टपेड मोबाइल सेवाओं को भी पिछले सप्ताह ही बहाल किया गया था, लेकिन प्रीपेड सेवाएं अभी भी बंद हैं।

इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक बार फिर कहा कि अगर दोनों देश चाहें तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मामले पर मध्यस्थता करने को तैयार हैं।


वरिष्ठ अधिकारी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘वह (ट्रंप) निश्चित तौर पर मध्यस्थ की भूमिका निभाने को तैयार हैं, अगर दोनों देशों ने इसकी मांग की तो। बाहरी मदद लेना भारत का निर्णय होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed