फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Secretary of State marco rubio makes big claim says India has assured to stop it

क्या सच में रुकेगी रूसी तेल खरीद?: अमेरिकी विदेश मंत्री ने किया बड़ा दावा, कहा- भारत ने रोकने का दिया भरोसा

Sun, 15 Feb 2026 09:35 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 15 Feb 2026 09:35 PM IST
सार

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दावा किया है कि भारत ने रूस से अतिरिक्त तेल खरीद रोकने का भरोसा दिया है। यह बयान म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में आया। इससे पहले भारत कह चुका है कि ऊर्जा खरीद राष्ट्रीय हित के आधार पर होगी।

विज्ञापन
US Secretary of State marco rubio makes big claim says India has assured to stop it
मार्को रुबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

म्यूनिख में सुरक्षा सम्मेलन के दौरान भारत की ऊर्जा नीति और रूस से तेल खरीद को लेकर बड़ा अंतरराष्ट्रीय बयान सामने आया है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दावा किया है कि भारत ने रूस से अतिरिक्त तेल खरीद रोकने का भरोसा दिया है। यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में भारत ने साफ कहा था कि तेल खरीद का फैसला राष्ट्रीय हित के आधार पर ही होगा। बयान के बाद कूटनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


अमेरिका का दावा क्या है?
अमेरिकी विदेश मंत्री ने सम्मेलन में बातचीत के दौरान कहा कि भारत के साथ हुई चर्चा में उन्हें यह प्रतिबद्धता मिली है कि भारत रूस से अतिरिक्त कच्चा तेल नहीं खरीदेगा। उन्होंने यह बात रूस-यूक्रेन युद्ध और मॉस्को पर लगाए गए प्रतिबंधों से जुड़े सवाल के जवाब में कही। इससे पहले भी अमेरिकी प्रशासन कई बार कह चुका है कि भारत रूसी तेल खरीद कम करेगा। यह बयान उसी कड़ी का नया विस्तार माना जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रिफॉर्म एक्सप्रेस ने बड़ी प्रगति की, पर मैं स्वभाव से पूरी तरह संतुष्ट होने वालों में नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेड डील और टैरिफ फैसले का कनेक्शन
इसी महीने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते की घोषणा करते हुए भी कहा था कि भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद नहीं बढ़ाएगा। इसके बाद अमेरिका ने भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ को वापस लेने का फैसला भी किया। माना जा रहा है कि ऊर्जा खरीद, टैरिफ और व्यापार समझौते के बीच आपसी संबंध है। हालांकि इन फैसलों की आधिकारिक शर्तों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया है।

भारत का आधिकारिक रुख क्या है?
भारत की ओर से हाल में विदेश सचिव ने कहा था कि देश की ऊर्जा खरीद नीति का मुख्य आधार उपलब्धता, उचित कीमत और सप्लाई की विश्वसनीयता है। उन्होंने साफ किया कि भारत एक ही स्रोत पर निर्भर नहीं रहता और कई देशों से तेल खरीदता है। उनका कहना था कि राष्ट्रीय हित ही अंतिम मार्गदर्शक रहेगा। ऐसे में अमेरिकी दावे और भारत के आधिकारिक रुख के बीच अंतर को लेकर आगे और स्पष्टता आने की उम्मीद है।

अन्य वीडियो-


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article