{"_id":"62c5fd801756f23acb348a4d","slug":"us-secretary-of-state-antony-blinken-spoke-with-pakistani-foreign-minister-bilawal-bhutto-zardari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan-Us: बिलावल भुट्टो ने एंटनी ब्लिंकन से की बातचीत, पाक-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan-Us: बिलावल भुट्टो ने एंटनी ब्लिंकन से की बातचीत, पाक-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा
Thu, 07 Jul 2022 02:54 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:54 AM IST
सार
बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान के मानवीय संकट से निपटने के लिए अंतरिम अफगान सरकार के साथ निरंतर रखने की जरूरत पर चर्चा की।
विज्ञापन
बिलावल भुट्टो और एंटनी ब्लिंकन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से बात की। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों नेताओं की पाकिस्तान-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत हुई।
विज्ञापन
यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अमेरिका और पाकिस्तान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने आर्थिक स्थिरता, जलवायु और स्वास्थ्य को लेकर अमेरिका-पाकिस्तान द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ाने की बात को दोहराया।
विज्ञापन
नेड प्राइस के बयान के अनुसार दोंनों नेताओं ने अफगानिस्तान के मानवीय संकट से निपटने के लिए अंतरिम अफगान सरकार के साथ निरंतर संवाद/सहयोग की जरूरत भी चर्चा की।बिलावल ने ब्लिंकन के साथ अपनी बातचीत के बारे में ट्वीट किया।
विज्ञापन