फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Secretary of State Antony Blinken said Putin Wagner dispute expose real crack

US-Russia: 'वैगनर की बगावत ने पुतिन सत्ता की असली दरार को किया उजागर'; ब्लिंकन ने रूसी राष्ट्रपति पर बोला हमला

Mon, 26 Jun 2023 05:22 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 05:22 AM IST
सार

वैगनर अपनी योजना को रद्द कर देंगे के सवाल के जवाब में विदेशी मीडिया को दिए साक्षात्कार में ब्लिंकन ने कहा कि मुझे नहीं पता और मुझे यकीन नहीं है कि हम पूरी तरह से जान पाएंगे या हो सकता है कुछ ऐसा हो जो आने वाले दिनों और हफ्तों में सामने आए।

विज्ञापन
US Secretary of State Antony Blinken said Putin Wagner dispute expose real crack
US State secretary anthony blinken - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को कहा कि रूस में वैगनर लड़ाकों के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ विद्रोह से उत्पन्न उथल-पुथल अभी खत्म नहीं हुई है।इस स्थिति के सुलझने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि रूस के राष्ट्रपति और वैगनर के सैनिक के बीच विवाद से व्लादिमीर पुतिन के शासनकाल में असली दरार सामने आ गई है। 
विज्ञापन


कई टीवी चैनलों को दिए इंटरव्यू में ब्लिंकन ने कहा कि येवगेनी प्रिगोझिन के नेतृत्व वाले लड़ाके पिछले कई महीनों से विद्रोह की तैयारी कर रहे थे। वैगनर की बगावत के बाद यूक्रेन में मॉस्को की क्षमताओं को  प्रभावित कर सकती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में रूसी विचलित और विभक्त हैं। ऐसे में रूस यूक्रेन के खिलाफ आक्रामकता बढ़ा सकता है।  
विज्ञापन


वैगनर अपनी योजना को रद्द कर देंगे के सवाल के जवाब में मीडिया को दिए साक्षात्कार में ब्लिंकन ने कहा कि मुझे नहीं पता और मुझे यकीन नहीं है कि हम पूरी तरह से जान पाएंगे या हो सकता है कुछ ऐसा हो जो आने वाले दिनों और हफ्तों में सामने आए। वैगनर के सैनिकों को लेकर इसकी कोई स्पष्ट तस्वीर नहीं है और यह रूसियों का आंतरिक मामला है। यह स्पष्ट जरुर है कि कई महीनों से दोनों रूस और वैगनर के सैनिकों के बीच तनाव को बढ़ते हुए देखा है। दोनों के सैनिकों के बीच वास्तविक दरारें उभरती दिखाई दे रही हैं और यह पुतिन के अधिकार के लिए एक सीधी चुनौती हैं और सार्वजनिक रूप से सामने आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस आर्थिक रूप से हो रहा कमजोर  
सत्ता पर पुतिन की पकड़ के सवाल पर ब्लिंकन ने कहा, "यह बहुत सारे सवाल खड़े करता है जिनका हमारे पास जवाब नहीं है। लेकिन हमने देखा है, रुस की आक्रामकता के बीच कई अलग-अलग दरारें उभरी हैं, क्योंकि पुतिन ने जो कुछ भी हासिल करने की कोशिश की है, उसका विपरीत हुआ है। रूस आर्थिक रूप से कमजोर है। यह सैन्य रूप से कमजोर हो गया है। उन्होंने कहा कि पुतिन ने जिसे रोकने की कोशिश की है, वह आगे बढ़ने में कामयाब रहे हैं। परिणामस्वरूप रूस युद्ध में लाचार दिखाई दे रहा है। उसके सैनिकों में असंतोष हैं। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान यूक्रेन पर है। 

चीन ने जताया समर्थन : रूस
रूस के विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भाड़े के सैनिकों के वैगनर समूह के विद्रोह के बाद घरेलू हालत को स्थिर करने के प्रयासों में चीन ने रूस के नेतृत्व के प्रति समर्थन जताया। रूप के उप विदेश मंत्री आंद्रेई रुडेंको ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत के लिए बीजिंग जाने के बाद चीन के विदेश मंत्री किन गैंग के साथ बैठक की।

यह है मामला
वैगनर ग्रुप के विद्रोह करने का फैसला के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई थी। हालांकि, बाद में वैगनर ने अपना फैसला वापस ले लिया था। दरअसल, वैगनर ग्रुप और रूस की सेना के बीच तनाव पैदा हो गया है। रूस से जुड़े लड़ाकू समूह के सरगना येवगेनी प्रिगोझिन ने मॉस्को को दंडित करने और बदला लेने की कसम खाई। यूक्रेन में वैगनर ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल हमले के लिए प्रिगोझिन ने क्रेमलिन को दोषी ठहराया है। इस हमलें में दर्जनों वैगनर लड़ाकू मारे गए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक वीडियो में 62 वर्षीय येवगेनी प्रिगोझिन ने देश के नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात करने की कसम खाई। उन्होंने कहा कि जिन्होंने आज हमारे लोगों को नष्ट कर दिया उन्हें दंडित किया जाएगा। हम मॉस्को जा रहे हैं, और जो कोई भी हमारे सेंटर्स में प्रवेश करेगा वह इसके लिए जवाबदेह होगा। सरगना ने आगे कहा कि कोई भी हमारे रास्ते में आने की कोशिश करेगा, हम उन्हें खतरा मानेंगे। हमारे रास्ते में आने वाली सभी चौकियों सहित उन्हें तुरंत नष्ट कर देंगे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed