फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US scientist says some people have known superhuman antibodies, which can defeat all variants of corona

अमेरिका : कुछ लोगों में मिली सुपर ह्यूमन एंटीबॉडीज, कोरोना के सभी वैरिएंट पर प्रभावी

Fri, 10 Sep 2021 06:11 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला रिसर्च डेस्क, वाशिंगटन
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 10 Sep 2021 06:11 AM IST
सार

दुनिया में कोरोना के नए-नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं। वायरोलॉजिस्ट प्रो. पॉल बेनआसाज ने कहा कि संक्रमण की चपेट में आए कुछ लोगों को टीका लगने पर उनमें सुपर ह्यूमन एंटीबॉडीज का स्तरअधिक पाया जा रहा  है, जो दुश्मन के सभी घातक रूपों को निष्क्रिय कर सकती है।
 

विज्ञापन
US scientist says some people have known superhuman antibodies, which can defeat all variants of corona
कोरोना वैरिएंट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दुनिया कोरोना के नए-नए वैरिएंट से आतंकित है। इसी बीच अमेरिकी वैज्ञानिकों ने कहा है कि कुछ लोगों में सुपर ह्यूमन एंटीबॉडीज का पता चला है जो कोरोना के सभी वैरिएंट को मात दे सकती हैं या न्यूट्रलाइज कर सकती है।

विज्ञापन


रॉकफेलर यूनिवर्सिटी के प्रमुख शोधकर्ता और वायरोलॉजिस्ट प्रो. पॉल बेनआसाज का कहना है कि संक्रमण की चपेट में आए कुछ लोगों को टीका लगने पर उनमें एंटीबॉडीज का स्तर अन्य की तुलना में अधिक पाया जा रहा है।
विज्ञापन


वैज्ञानिक भाषा में एंटीबॉडीज के इस स्तर को सुपर ह्यूमन एंटीबॉडीज कहते हैं, जो दुश्मन के सभी घातक रूपों को निष्क्रिय कर सकती है। इम्युनोलॉजिस्ट प्रो. शेन क्रॉटी का कहना है कि वायरस के खिलाफ जिन लोगों में सुपर ह्यूमन इम्युनिटी बनी है उनका वायरस कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। अब देखना है कि सुपर ह्यूमन एंटीबॉडीज किस तरह के लोगों में विकसित हो रही है और इसका प्रमुख कारण क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साॅर्स-1 को भी देगा मात
रॉकफेलर यूनिवर्सिटी की वैज्ञानिक प्रो. थियोदोरा हात्जीओनो का कहना है कि ये सुपर ह्यूमन एंटीबॉडीज कोरोना को ही नहीं बीस साल पहले साॅर्स-सीओवी-1 को भी मात दे सकती है। मौजूदा वायरस इसकी तुलना में अलग और खतरनाक था। ये राहत की बात है।


एमआरएनए टीका अत्यधिक प्रभावी
2020 में संक्रमण की चपेट में आने वाले कुछ लोगों को टीके की जब दोनों खुराक लगी तो उनमें एंटीबॉडीज का स्तर अत्यधिक पाया गया। खासकर एमआरएनए आधारित फाइजर और मॉडर्ना का टीका जिन्हें लगा उनमें एंटीबॉडीज का स्तर कई गुना अधिक पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed