{"_id":"60349a518ebc3ee96e7cf549","slug":"us-says-we-keep-a-close-watch-on-the-news-of-the-withdrawal-of-the-troops-of-india-and-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने कहा- भारत और चीन के सैनिकों के पीछे हटने की खबर पर हमारी पैनी नजर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका ने कहा- भारत और चीन के सैनिकों के पीछे हटने की खबर पर हमारी पैनी नजर
Tue, 23 Feb 2021 12:23 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
जो बाइडन
अमेरिका ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन द्वारा अपने सैनिकों को पीछे हटाने की खबरों पर वह करीबी नजर बनाए हुए है। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन द्वारा सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमत होने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह बयान जारी किया।
विज्ञापन
दोनों देश पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से सैनिक एवं हथियार हटाए जाने को लेकर भी सहमत हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हम सैनिकों के पीछे हटने की खबरों पर करीबी नजर बनाए हैं। हम तनाव कम करने के मौजूदा प्रयासों का स्वागत करते हैं।’’
विज्ञापन
उन्होंने लद्दाख के पैंगोग इलाके से भारत और चीन के सैनिकों के पीछे हटने की खबरों पर किए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम यकीनन, स्थिति पर करीबी नजर बनाए रखेंगे, क्योंकि दोनों पक्ष शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच पिछले साल पांच मई में पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक संघर्ष के बाद सैन्य गतिरोध शुरू हुआ था और इसके बाद दोनों पक्षों ने भारी संख्या में सैनिकों तथा घातक अस्त्र-शस्त्रों की तैनाती कर दी थी।