{"_id":"65593f3f5de4258adb0a6f43","slug":"us-says-no-significant-pause-in-gaza-war-until-hostage-releases-israel-hamas-war-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: युद्ध विराम पर अमेरिका का बड़ा बयान, कहा- बंधकों की रिहाई के बाद ही युद्ध से मिल सकता है आराम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: युद्ध विराम पर अमेरिका का बड़ा बयान, कहा- बंधकों की रिहाई के बाद ही युद्ध से मिल सकता है आराम
Sun, 19 Nov 2023 04:18 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: जलज मिश्रा
Updated Sun, 19 Nov 2023 04:18 AM IST
सार
इस्राइल हमास के बीच पिछले एक महीने से भी अधिक समय से युद्ध जारी है, जिसमें 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच अमेरिका ने बड़ा बयान दिया है। अमेरिका का कहना है कि युद्ध में आराम तभी दिया जा सकता है, जब हमास सभी बंधकों को रिहा कर दे।
विज्ञापन
US Flag
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल हमास के बीच पिछले एक महीने से भी अधिक समय से युद्ध जारी है, जिसमें 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच अमेरिका ने बड़ा बयान दिया है। अमेरिका का कहना है कि युद्ध में आराम तभी दिया जा सकता है, जब हमास सभी बंधकों को रिहा कर दे। बता दें, हमास ने गाजा में लगभग 240 लोगों को बंधक बना रखा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के मुख्य सलाहकार ब्रेट मैकगर्क बहरीन में आयोजित एक सुरक्षा सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमास जब तक सभी महिलाओं, बच्चों, शिशुओं और बुजुर्गों सहित सभी बंधकों को रिहा नहीं कर देता, तब तक इस युद्ध में ठहराव नहीं हो सकता। बंधकों की रिहाई के बाद ही युद्ध में ठहराव हो सकता है।
बाइडन का कड़ा संदेश
एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का कहना है कि गाजा और वेस्ट बैंक को एक ही शासन से एकजुट किया जाना चाहिए। आतंकवाद के मंच के रूप में गाजा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। गाजा से फलस्तीनी लोगों का विस्थापन नहीं होना चाहिए। गाजा में दोबारा कब्जा नहीं होना चाहिए। युद्ध के बाद फलस्तीनी लोगों की आवाज और उनकी इच्छाएं ही शासन के केंद्र में होनी चाहिए। यह जरूरी है कि वेस्ट बैंक और गाजा में दोबारा कोई आंतकवादी खतरा पैदा न हो। बाइडन ने कहा कि अमेरिका उन कट्टरपंथी और चरमपंथियों के वीजाओं पर प्रतिबंध जारी रखेगा, जो वेस्टबैंक पर हमला करता है।
विज्ञापन
सामाजिक संगठन ने की बाइडन से मांग
अमेरिका के एपीएचए संगठन ने गाजा में युद्धविराम के लिए बाइडन से मांग की है। बता दें, एपीएचए सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवरों की वकालत करने वाले एक संगठन है। एपीएचए ने बाइडन और कांग्रेस से मांग की है कि वे युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई के लिए आह्वान करें। क्षेत्र में पानी, ईंधन, बिजली सहित अन्य बुनियादी सेवा बहाल की जाए और गाजा पट्टी में मानवीय सहायता पहुंचाई जाए।