फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US's troubles increased due to China's maneuvers with Cambodia, naval exercise to be held from May 24 to 27

Cambodia: कंबोडिया के साथ चीन के युद्धाभ्यास से बढ़ी US की परेशानी, 24 से 27 मई तक होगा नौसैनिक अभ्यास

Mon, 20 May 2024 07:42 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, सिहानोकविले (कंबोडिया)।
एजेंसी, सिहानोकविले (कंबोडिया)। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 20 May 2024 07:42 AM IST
सार

Cambodia: अमेरिका को फिक्र है कि यह थाईलैंड की खाड़ी में चीनी नौसेना के लिए एक नई चौकी बन सकती है। वजह, यह खाड़ी चीन के दावे वाले दक्षिण चीन सागर के नजदीक है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण शिपिंग लेन में से एक है जो चीन की मलक्का जलडमरूमध्य तक पहुंच आसान कर देगी। 

विज्ञापन
US's troubles increased due to China's maneuvers with Cambodia, naval exercise to be held from May 24 to 27
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

चीन के जल और थल में समान तौर पर काम करने वाला जिंगांगशान और किजीगुआंग प्रशिक्षण पोत रविवार को कंबोडिया के रीम नेवल बेस के उत्तर में स्थित सिहानोकविले बंदरगाह पहुंचा। ये युद्धपोत दोनों देशों के संयुक्त नौसैनिक अभ्यास के लिए यहां आए हैं। इसे लेकर अमेरिका फिक्रमंद है। 24-27 मई तक दोनों देश नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा लेंगे। दरअसल, रीम नेवल बेस में चीन ने एक बड़ी विस्तार परियोजना वित्त पोषित की है और इस पर अमेरिका और अन्य देश नजर रखे हुए हैं। 

विज्ञापन


उन्हें फिक्र है कि यह थाईलैंड की खाड़ी में चीनी नौसेना के लिए एक नई चौकी बन सकती है। वजह, यह खाड़ी चीन के दावे वाले दक्षिण चीन सागर के नजदीक है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण शिपिंग लेन में से एक है जो चीन की मलक्का जलडमरूमध्य तक पहुंच आसान कर देगी। यह संयुक्त प्रशिक्षण दोनों देशों के बीच नियमित तौर पर होने वाले नौसैनिक अभ्यास गोल्डन ड्रैगन का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed