फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Representative in Un Zalmay Khalilzad says thank you india for eliminating abdul rauf azhar.

India Pakistan Tension: 'धन्यवाद', आतंकी रऊफ अजहर को ढेर करने पर पूर्व अमेरिकी राजदूत ने जताया भारत का आभार

Fri, 09 May 2025 12:31 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 09 May 2025 12:31 PM IST
सार

भारत के पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के दौरान कई आतंकी भी इस कार्रवाई के दौरान ढेर हुए हैं। जिसमें खूंखार आतंकवादी अब्दुल रऊफ अजहर भी शामिल है। जिसने साल 2002 में अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। डेनियल पर्ल पत्रकारिता में साहस और समर्पण के प्रतीक माने जाते थे।

विज्ञापन
US Representative in Un Zalmay Khalilzad says thank you india for eliminating abdul rauf azhar.
जालमे खलीलजाद, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी प्रतिनिधि - फोटो : X @realZalmayMK

विस्तार

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में कई खूंखार आतंकी भी मारे गए हैं। जिसमें से एक आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर भी है, जिसने साल 2002 में अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की निर्ममता से हत्या कर दी थी। उसके मारे पर जाने पर अमेरिका और दुनिया भर के पत्रकार और राजदूत भारत और भारत सरकार को शुक्रिया कह रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - India Pakistan Tension: 'हम आतंकवादियों के साथ युद्ध में', अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा का बयान
विज्ञापन


पूर्व अमेरिकी राजदूत ने भारत को कहा- शुक्रिया
अफगानितान और इराक में अमेरिका के पूर्व राजदूत एवं संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि जालमे खलीलजाद ने अब्दुल रऊफ अजहर के मारे जाने पर भारत को शुक्रिया कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- पाकिस्तान के खिलाफ अपने मौजूदा सैन्य अभियान के दौरान, भारत ने क्रूर आतंकवादी अब्दुल रऊफ अजहर को मार गिराया है, जिसने 2002 में पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या की थी, न्याय हुआ है। धन्यवाद, भारत।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूर्व अमेरिकी राजनयिक ने भी जताया आभार
वहीं एक पूर्व अमेरिकी राजनयिक एली कोहनिम ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- बहुत लंबे समय तक हमें डेनियल पर्ल की हत्या के लिए न्याय नहीं मिला। मैं व्यक्तिगत रूप से भारत सरकार की आभारी हूं। डेनियल पर्ल को उनके अंतिम शब्दों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उहोंने कहा था- मेरा पिता यहूदी थे, मेरी मां यहूदी है और मैं भी यहूदी हूं। उनके ये शब्द यहूदी इतिहास में हजारों साल तक सुनाई देते रहेंगे।'
 

यह भी पढ़ें - India Pakistan Tension: 'आतंकवाद के साथ खड़ा है पाकिस्तान', भारतीय उच्चायुक्त ने ब्रिटिश टीवी पर दिखाए सबूत

कौन थे डेनियल पर्ल?
अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल वॉल स्ट्रीट जर्नल के दक्षिण एशिया ब्यूरो प्रमुख थे, पाकिस्तान के कराची में उनकी हत्या से दुनिया भर में तहलका मच गया था। डेनियल पर्ल का जन्म 10 अक्तूबर 1963 में अमेरिका के न्यू जर्सी शहर के एक यहूदी परिवार में हुआ था। उन्होंने स्टैनफोर्ड विवि से स्नातक करने के बाद, वॉल स्ट्रीट जर्नल में अपना पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की थी। जानकारी के मुताबिक, हत्या से पहले वे कराची में ब्रिटिश नागरिक और अल कायदा के संबंधों की जांच कर रहे थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed