फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US report Pakistan rarely took steps punish officials committing human rights abuses

मानवाधिकार उल्लंघन पर रिपोर्ट: पाकिस्तान-चीन बेनकाब, ड्रैगन के निशाने पर उइगर; दोषियों को दंड पर यह देश उदासीन

Tue, 23 Apr 2024 03:21 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 23 Apr 2024 03:21 AM IST
सार

अमेरिकी रिपोर्ट में विभिन्न देशों के मानवाधिकारों के हनन पर प्रकाश डाला गया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि मानवाधिकार के प्रति सम्मान को बढ़ाना होगा और स्वतंत्रता की रक्षा करना होगा। अमेरिका हमेशा दुनिया भर में मानवीय गरिमा और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष वालों का समर्थन करेगा।  

विज्ञापन
US report Pakistan rarely took steps punish officials committing human rights abuses
अमेरिकी रिपोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका ने मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी है, जिसमें पाकिस्तान के हालातों की पोल खुल गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में मानवाधिकारों की दुर्गति हो रही है, जिनमें हत्याएं, अपहरण और मनमाने ढंग से हिरासत में रखने सहित अन्य मुद्दे शामिल हैं। हालांकि, पाकिस्तानी सरकार ऐसे दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ शायद ही कभी कार्रवाई करे। 

विज्ञापन

मानवाधिकार के प्रति सम्मान को बढ़ाना होगा
अमेरिकी रिपोर्ट में विभिन्न देशों के मानवाधिकारों के हनन पर प्रकाश डाला गया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि मानवाधिकार के प्रति सम्मान को बढ़ाना होगा और स्वतंत्रता की रक्षा करना होगा। अमेरिका हमेशा दुनिया भर में मानवीय गरिमा और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष वालों का समर्थन करेगा।  

विज्ञापन

पाकिस्तान में कुछ महत्वपूर्ण मानवाधिकार मुद्दों में गैरकानूनी या मनमानी हत्याओं की विश्वसनीय रिपोर्टें शामिल हैं…

विज्ञापन
विज्ञापन
  1. हत्याएं और अपहरण
  2. सरकार या उसके एजेंटों द्वारा अपमानजनक व्यवहार
  3. कठोर और जीवन-घातक जेल की स्थितियां
  4. मनमाने ढंग से हिरासत
  5. राजनीतिक कैदी
  6. दूसरे देश में व्यक्तियों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दमन।
  7. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मीडिया की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रतिबंध
  8. पत्रकारों के खिलाफ हिंसा
  9. इंटरनेट की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रतिबंध
  10. धार्मिक स्वतंत्रता पर प्रतिबंध
  11. पश्तून और हजारा समुदायों के सदस्यों को निशाना बनाकर हिंसा 
  12. यहूदी विरोधी भावना से प्रेरित हिंसा 

चीनी सरकार उइगर मुस्लिमों पर कर रही अत्याचार
रिपोर्ट में चीन का भी जिक्र है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सरकार ने 2017 से 2023 तक दस लाख से अधिक उइगर सहित अन्य  मुस्लिम अल्पसंख्यकों के सदस्यों को मनमाने ढंग से गिरफ्तार और हिरासत में लिया है। शिनजियांग में नजरबंदी शिविरों में मौतों की खबरें थीं। रेडियो फ्री एशिया (आरएफए) ने बताया कि शिनजियांग के मारालबेशी काउंटी में तुमशुक जेल ने ईद-उल-फितर की छुट्टी से पहले कम से कम 26 उइघुर कैदियों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए।

मणिपुर पर भारत के प्रति अमेरिका का फिर दिखा पूर्वाग्रह भरा रवैया
भारत के प्रति अपने पूर्वाग्रह वाले रवैये को जारी रखते हुए अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने सालाना मानवाधिकार रिपोर्ट में मणिपुर में मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाया है। विदेश विभाग ने सोमवार को कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मणिपुर की घटनाओं को शर्मनाक बताया है और मामले में कदम उठाने की बात कही है। अमेरिकी कांग्रेस से स्वीकृत इस रिपोर्ट में राहुल गांधी को गुजरात के एक कोर्ट से दो साल की सजा, ब्रिटेन के मीडिया समूह बीबीसी पर भारत में आयकर छापों का भी जिक्र किया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की ओर से जारी रिपोर्ट में 2023 में कुछ सकारात्मक घटनाओं को भी जगह दी गई है। इनमें कश्मीर में मार्च में शिया मुस्लिमों को प्रदर्शन की अनुमति देना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed