फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US reduced tariffs imposed on India, decision taken after talks between PM Modi and President Trump

अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटाया: PM मोदी और ट्रंप की बातचीत के बाद बड़ा फैसला, अब 25 की जगह 18% होगा शुल्क

Mon, 02 Feb 2026 10:34 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 02 Feb 2026 10:34 PM IST
सार

Tariffs: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा एलान किया है। अमेरिका ने भारत पर लगा 25 फीसदी पारस्परिक टैरिफ घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
US reduced tariffs imposed on India, decision taken after talks between PM Modi and President Trump
नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटा दिया है। भारतीय सामानों पर टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज फोन पर बातचीत हुई है। 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा?
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के कारण और उनके अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की, जिसके तहत अमेरिका पारस्परिक शुल्क को 25% से घटाकर 18% कर देगा।'
विज्ञापन





अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'भारत भी इसी प्रकार अमेरिका के विरुद्ध अपने शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को शून्य करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री ने 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य कई उत्पादों के अलावा, अमेरिकी उत्पाद खरीदने के लिए भी प्रतिबद्धता जताई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना को 10 साल की जेल; भ्रष्टाचार से जुड़े दो मामलों में मिली सजा


उन्होंने कहा, 'भारत के साथ हमारे शानदार संबंध भविष्य में और भी मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मैं दो ऐसे व्यक्ति हैं जो काम को अंजाम देते हैं, जो कि अधिकांश लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।'

अमेरिकी राजदूत गोर ने क्या कहा?
इस बीच, भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, जैसा कि मैंने कई बार कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी को अपना सच्चा मित्र मानते हैं। आज शाम व्यापार समझौते की खबर से बेहद खुश हूं। अमेरिका और भारत के बीच संबंधों में असीमित संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed