फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US raja krishnamoorthi slam doanld trump attack on nikki haley over her birth in usa

US: ट्रंप ने निक्की हेली की 'पैदाइश' को लेकर उठाए सवाल तो भड़के भारतवंशी सांसद, बोले- अपने रंगभेदी दावों से...

Fri, 19 Jan 2024 09:14 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 19 Jan 2024 09:14 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में निक्की हेली को उनके असली नाम 'निम्रता' लिखकर संबोधित किया। ट्रंप ने लिखा कि 'क्या किसी ने बीती रात निक्की 'निम्रता' के भाषण को सुना...

विज्ञापन
US raja krishnamoorthi slam doanld trump attack on nikki haley over her birth in usa
निक्की हेली और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दावेदार निक्की हेली की अमेरिकी नागरिकता और उनकी पैदाइश पर सवाल उठाए थे। अब निक्की हेली को भारतीय मूल के डेमोक्रेट सांसद राजा कृष्णमूर्ति का साथ मिला है। राजा कृष्णमूर्ति ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है और आरोप लगाया कि उनके बयान से सभी दक्षिण एशियाई लोगों को दुख पहुंचा है।
विज्ञापन


भारतीय मूल के सांसद ने ट्रंप की आलोचना की
राजा कृष्णमूर्ति ने कहा 'डोनाल्ड ट्रंप फिर से झूठे और नस्लवादी आरोप लगा रहे हैं और इससे उन्हें कोई हैरानी नहीं हुई है। एक भारतीय अमेरिकी प्रवासी होने के नाते, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, निक्की हेली पर जिस तरह के हमले कर रहे हैं, मैं उनसे वाकिफ हूं। कोई भी रिपब्लिकन जो दक्षिण एशियाई लोगों का समर्थन करने का दावा करता है, उसे ट्रंप के बयान की आलोचना करनी चाहिए।' राजा कृष्णमूर्ति डेमोक्रेट पार्टी के सांसद हैं और साफ है कि वह निक्की हेली का समर्थन कर दक्षिण एशियाई समुदाय को अपनी पार्टी के पक्ष में लामबंद करने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली की नागरिकता पर उठाए थे सवाल
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में निक्की हेली को उनके असली नाम 'निम्रता' लिखकर संबोधित किया। ट्रंप ने लिखा कि 'क्या किसी ने बीती रात निक्की 'निम्रता' के भाषण को सुना। उन्हें लगता है कि वह आयोवा जीत जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह तो रोन देसांतिस को भी नहीं हरा पाईं, जिनके पास अब फंड भी नहीं है और उम्मीद भी नहीं है।' साथ ही ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट को रीपोस्ट भी किया, जिसमें दावा किया गया था कि निक्की हेली राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के योग्य नहीं हैं क्योंकि जिस वक्त निक्की हेली का जन्म हुआ था, उस वक्त तक निक्की के माता-पिता को अमेरिका की नागरिकता नहीं मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत से अमेरिका गए थे निक्की के माता-पिता
निक्की हेली के माता-पिता भारतीय थे और वह अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। साउथ कैरोलिना के बैमबर्ग में निक्की हेली का जन्म हुआ। अमेरिका में जन्म होने के चलते निक्की हेली को स्वतः ही अमेरिकी नागरिकता मिल गई। डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले बराक ओबामा की अमेरिकी नागरिकता पर भी सवाल उठा चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed