{"_id":"670c8d078b5d1ecadf003617","slug":"us-principal-accused-of-harassing-students-nearly-everyday-news-in-hindi-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: मैनहट्टन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पर यौन शोषण का आरोप, छात्र पर बनाया दबाव, मुकदमा दायर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: मैनहट्टन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पर यौन शोषण का आरोप, छात्र पर बनाया दबाव, मुकदमा दायर
Mon, 14 Oct 2024 08:48 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 14 Oct 2024 08:48 AM IST
सार
अदालत के दस्तावेज में बताया गया कि पीड़िता की बड़ी बहन ने किमेल को इसे लेकर चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बाद भी उसने अनुचित संदेश भेजना जारी रखा।
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में मैनहट्टन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पर बच्चों का यौन शोष का आरोप लगाया गया है। उसके खिलाफ अदालत में मुकदमा भी दायर किया गया है। मुकदमे में दावा किया गया है कि प्रिंसिपल हर दिन एक छात्र का यौन शोष करता था। छात्रों को वह बच्चे या राजकुमारी कहकर पुकारता था। प्रिंसिपल की पहचान ब्रेट किमेल के तौर पर की गई है, जे वर्तमान समय में मेरीलैंड में रह रहा है। आरोप लगाया गया है कि प्रिंसिपल ने एक छात्र पर ओरल सेक्स का दबाव बनाया और उसके 18वें जन्मदिन से पहले उसके साथ यौन शोष करने की कोशिश की।
अनुचित संदेश और ईमेल भेजता था प्रिंसिपल
अदालत के कागजात में दावा किया गया कि आरोपी की नजर लड़की पर तब से थी, जब वह वॉशिंगटन हाइट्स एक्सपेडिशनरी लर्निंग स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ती थी। किमेल ने पीड़िता को कई अनुचित संदेश और ईमेल भेजे। आरोपी ने बाद में लड़की से उसकी शर्टलेस सेल्फी भेजने के लिए कहा। पीड़िता ने अप्रैल में प्रिंसिपल और शिक्षा विभाग के खिलाफ मैनहट्टन फेडरल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई।
अदालत के दस्तावेज में बताया गया कि पीड़िता की बड़ी बहन ने किमेल को इसे लेकर चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बाद भी उसने अनुचित संदेश भेजना जारी रखा। लड़की ने बताया कि प्रिंसिपल उसे कार में स्कूल से लेने और छोड़ने भी जाता था और कार में लड़की से यौन शोषण करता था। लड़की ने बताया कि उसके साथ लंबे समय तक यौन शोष शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण होता रहा। इस घटना के कई साल बाद लड़की ने प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा चलाने का फैसला किया, जिससे भविष्य में किसी और के साथ ऐसा न हो।
विज्ञापन
लड़की की वकील जुलिया कुआन ने कहा कि लड़की ने घटना के दौरान पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। हालांकि, उन्होंने पीड़िता की गोपनीयता के कारण विस्तार से बताने से इंकार कर दिया। अदालत के अनुसाल, पीड़िता अनिर्दिष्ट हर्जाने की मांग कर रही है। बता दें कि किमेल वर्तमान समय में फोर्ट लॉडरडेल में एक शिक्षा सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं।