{"_id":"660cbf2b1c64813d740ec575","slug":"us-presidential-elections-joe-biden-donald-trump-win-in-connecticut-new-york-primery-election-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: तीन और राज्यों के प्राइमरी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन को मिली जीत, नवंबर में होगी कांटे की टक्कर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: तीन और राज्यों के प्राइमरी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन को मिली जीत, नवंबर में होगी कांटे की टक्कर
Wed, 03 Apr 2024 08:14 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 03 Apr 2024 08:14 AM IST
सार
रोडे आइलैंड, कनेक्टिकट, न्यूयॉर्क में अपनी-अपनी पार्टी के प्राइमरी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन को जीत मिली है।
विज्ञापन
US election trump & biden
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डोनाल्ड ट्रंप, रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव में और राष्ट्रपति जो बाइडन डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में न्यूयॉर्क से जीत दर्ज कर चुके हैं। 2 अप्रैल को अमेरिका के चार राज्यों रोडे आइलैंड, कनेक्टिकट, न्यूयॉर्क और विंस्कोंसिन में प्राइमरी चुनाव हुए। ये चुनाव फिलहाल औपचारिकता भर रह गए हैं क्योंकि रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से जो बाइडन की राष्ट्रपति पद की दावेदारी तय हो गई है।
तीन राज्यों के चुनाव नतीजे हुए घोषित
रोडे आइलैंड, कनेक्टिकट, न्यूयॉर्क में अपनी-अपनी पार्टी के प्राइमरी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन को जीत मिली है। विस्कोंसिन के चुनाव नतीजे अभी आने बाकी हैं। अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। प्राइमरी चुनाव में जिस तरह से डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन का दबदबा दिखा है, उससे साफ है कि नवंबर में होने वाले चुनाव में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
रिपब्लिकन पार्टी के कनेक्टिकट प्राइमरी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को 78 प्रतिशत, न्यूयॉर्क प्राइमरी चुनाव में 81 प्रतिशत, रोडे आइलैंड में 84.4 प्रतिशत मत मिले हैं। विंस्कोंसिन में भी डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़त बनाई हुई है और 77 फीसदी मत पा चुके हैं। वहीं डेमोक्रेट पार्टी के प्राइमरी चुनाव में कनेक्टिकट में जो बाइडन को 85 प्रतिशत, न्यूयॉर्क में 91 प्रतिशत, रोडे आइलैंड में 82 प्रतिशत मत मिले हैं।
विज्ञापन
जो बाइडन को इन मुद्दों पर झेलना पड़ रहा विरोध
राष्ट्रपति जो बाइडन को इस्राइल हमास युद्ध की वजह से काफी विरोध भी झेलना पड़ रहा है और 2 अप्रैल को हुए चार राज्यों के चुनाव में सामाजिक कार्यकर्ता डेमोक्रेट पार्टी के समर्थकों से अपील कर रहे थे कि वह जो बाइडन को वोट न करें क्योंकि उन्होंने इस्राइस हमास युद्ध को सही तरीके से हैंडल नहीं किया। वहीं कुछ लोग जो बाइडन के अर्थव्यवस्था के स्तर पर किए गए कामों से भी खुश नहीं हैं। कई रिपब्लिकन समर्थक भी डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदवारी से खुश नहीं हैं और उनकी इच्छा है कि और विकल्प होने चाहिए थे।