{"_id":"671671f81b1d058fc50c9c7d","slug":"us-presidential-election-setback-to-kamala-harris-donald-trump-leads-in-latest-survey-for-first-time-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Presidential Election: कमला हैरिस को बड़ा झटका, पहली बार ताजा चुनावी सर्वेक्षण में आगे निकले डोनाल्ड ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Presidential Election: कमला हैरिस को बड़ा झटका, पहली बार ताजा चुनावी सर्वेक्षण में आगे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Mon, 21 Oct 2024 08:53 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 21 Oct 2024 08:53 PM IST
सार
US Presidential Election: पहली बार ताजा चुनावी सर्वेक्षण में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने निवर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में अब मात्र दो सप्ताह ही बचे हैं और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को बड़ा झटका लगा है। पहली बार ताजा चुनावी सर्वेक्षण में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने निवर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। डिसिजन डेस्क हिल के ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव में जीत के मामले में डोनाल्ड ट्रंप अब कमला हैरिस से 4 प्रतिशत आगे निकल गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप के जीत का अनुमान अब 52 प्रतिशत है, वहीं कमला हैरिस के जीतने की संभावना अब केवल 48 फीसदी ही है।
विज्ञापन
डिसिजन डेस्क ने बताया कि ट्रंप भले ही अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में कमला हैरिस से 'थोड़ा सा' आगे निकल गए हैं लेकिन अभी तक परिणाम साफ नहीं है। इस बार कौन राष्ट्रपति बनेगा, इसका फैसला अमेरिका के स्विंग स्टेट करेंगे। ट्रंप को विस्कोंसिन और मिशिगन में बढ़त मिलती दिख रही है। साथ ही एरिजोना, जार्जिया और उत्तरी कैरोलिना में ट्रंप की पहले चली आ रही बढ़त बनी हुई है। हालांकि 7 चुनावी राज्यों नेवादा, एरिजोना, जार्जिया, नॉर्थ कैरिलोना, पेन्सिल्विनिया, मिशिगन और विस्कोंसिन में चुनावी परिणाम कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि ये राज्य ही फैसला करेंगे कि किसे जीत के लिए 270 वोट मिलते हैं। ताजा अनुमानों के मुताबिक अभी न तो ट्रंप और न ही कमला हैरिस को स्पष्ट रूप से यह नंबर हासिल है। कमला हैरिस के नाम के ऐलान से पहले ट्रंप लगातार सर्वेक्षण में बाइडन पर बढ़त बनाए हुए थे लेकिन अब लोगों का नजरिया बदल रहा है। इस बीच वरिष्ठ भारतीय अमेरिकी नेता स्वदेश चटर्जी ने कहा है कि अमेरिका में रह रहा भारतीय समुदाय पांच नवंबर को होने वाले चुनाव में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को वोट देने से हिचकिचा रहा है, क्योंकि सीनेटर या कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल के रूप में अपनी पिछली भूमिकाओं में हैरिस ने भारतीय समुदाय के बीच अपना जनाधार विकसित नहीं किया।
विज्ञापन
वर्ष 2001 में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित भारतीय समुदाय के डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े नेता ने ‘इंडियन अमेरिकन्स फॉर हैरिस’ नामक समूह बनाया है, जो उपराष्ट्रपति के पक्ष में न सिर्फ कैलिफोर्निया में चुनाव प्रचार कर रहा है बल्कि अन्य राज्यों में भी उपराष्ट्रपति का समर्थन कर रहा है। चटर्जी ने स्वीकार किया है कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय उन्हें भारी मत देने से हिचकिचा रहा है, क्योंकि वे उन्हें अच्छी तरह से नहीं जानते। उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल के रूप में हैरिस ने भारतीय अमेरिकी समुदाय में अपना जनाधार नहीं बनाया और सीनेटर के रूप में वह समुदाय की किसी भी बैठक या उनके किसी भी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनीं।