फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Presidential Election news Donald Trump Demonises Migrants In Misleading Speech

US: 'असभ्य और जानवर लोगों का कब्जा', डोनाल्ड ट्रंप ने 80 मिनट के भ्रामक भाषण में प्रवासियों पर बोला हमला

Sat, 12 Oct 2024 09:43 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 12 Oct 2024 09:43 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर कमला हैरिस को चार साल का कार्यकाल मिलता है तो 20 करोड़ लोग यहां रहने आएंगे। देश खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
US Presidential Election news Donald Trump Demonises Migrants In Misleading Speech
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को अब एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन उम्मीदवार लगातार अपने अपने मुद्दों को आगे रख रहे है। जहां उपराष्ट्रपति कमला हैरिस प्रवासियों का बचाव करती नजर आती हैं। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप लगातार इन लोगों के खिलाफ हैं। अब पूर्व राष्ट्रपति ने एक बार फिर प्रवासियों के लिए बड़ी बात कह दी। उन्होंने भाषण में एक ऐसे देश की भयावह तस्वीर पेश की, जिस पर बड़ी संख्या में अपराधी विदेशियों का कब्जा है। ट्रंप पांच नवंबर को होने वाले चुनाव को प्रवासियों के अपराध से जोड़ने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, जबकि ऐसा कुछ है नहीं। 

विज्ञापन


श्वेत समर्थकों को भड़का रहे ट्रंप
व्हाइट हाउस की दौड़ के अंतिम चरण में कड़ी टक्कर देने के लिए रिपब्लिकन पूर्व राष्ट्रपति अपने भाषण में संरक्षणवादी आर्थिक संदेश और अप्रवासियों को अपराधी बताकर अपने अधिकांश श्वेत, श्रमिक वर्ग के समर्थकों को भड़का रहे हैं। जबकि उनकी डेमोक्रेटिक चुनावी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस ने एकजुट सरकार को बढ़ावा देने के लिए रिपब्लिकन के साथ मिलकर काम करने का वादा किया है। वहीं, ट्रंप ने अब तक का सबसे भड़काऊ भाषण दिया, जिसमें उन्होंने स्थानीय तनावों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। साथ ही आव्रजन आंकड़ों और नीति के बारे में अपने दर्शकों को गुमराह किया।
विज्ञापन


80 मिनट का दिया भाषण
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलोराडो के अरोरा में करीब 80 मिनट का भाषण दिया। उन्होंने अधिकतर समय आव्रजन पर बात की। उन्होंने गरजते हुए कहा, 'अमेरिका को पूरी दुनिया में 'कब्जे वाले अमेरिका' के रूप में जाना जाता है। वे इसे कब्जा किया हुआ कहते हैं। हम पर आपराधिक ताकत ने कब्जा किया हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'कोलोराडो और पूरे देश में सभी लोगों से मैं यह प्रतिज्ञा और शपथ लेता हूं कि इस साल पांच नवंबर को अमेरिका में मुक्ति दिवस होगा।'

अमेरिकियों का दुष्कर्म और हत्या करेंगे...
बता दें, भाषण के दौरान ट्रंप के हाथों में संदिग्ध विदेशी अपराधियों के पोस्टर थे। वह लगातार इन्हें हवा में दिखा रहे थे। जबकि अमेरिकी सरकार मैक्सिको के साथ अपनी दक्षिणी सीमा का प्रबंधन करने के लिए वर्षों से संघर्ष कर रही है, ऐसे में पूर्व राष्ट्रपति ने यह दावा करके चिंताओं को और बढ़ा दिया है कि प्रवासियों द्वारा कब्जा किया जा रहा है, जो अमेरिकियों का दुष्कर्म और हत्या करेंगे।

'असभ्य' और 'जानवर' लोगों का कब्जा
अरोरा में एक वायरल वीडियो देखा गया था, जिसे दक्षिणपंथी मीडिया में बार-बार चलाया गया था, जिसमें हथियारबंद लैटिनो लोगों को एक अपार्टमेंट इमारत में उत्पात मचाते हुए दिखाया गया था। इस घटना ने डेनवर के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित शहर के बारे में व्यापक, झूठ बातों को बढ़ावा दिया, जिसमें कहा गया कि शहर में लैटिन अमेरिकी प्रवासियों द्वारा आतंक फैलाया जा रहा है,  जिससे ट्रंप के चुनावी संदेश को बल मिला कि संयुक्त राज्य अमेरिका में 'असभ्य' और 'जानवर' लोगों का कब्जा है।




देश खत्म हो जाएगा: ट्रंप
हैरिस को एक अपराधी बताते हुए ट्रंप ने झूठा आरोप लगाया कि कोलोराडो में वेनेजुएला के गिरोहों को पुलिस को गोली मारने की अनुमति दी गई थी और एक आंतरिक दुश्मन के बारे में नकारात्मक बातें कहीं गई थी, जिसकी परिभाषा उन्होंने 'हमारे देश से नफरत करने वाले सभी बदमाशों' के रूप में दी। ट्रंप ने कहा, 'अगर हैरिस को चार साल का कार्यकाल मिलता है तो 20 करोड़ लोग आएंगे। देश खत्म हो जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed