{"_id":"5f167b1fd334471cef2ad58f","slug":"us-presidential-election-joe-biden-appeals-to-muslims-to-help-for-defeat-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव: जो बाइडेन ने की मुसलमानों को लुभाने की कोशिश, ट्रंप को मात देने में मदद करने की अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव: जो बाइडेन ने की मुसलमानों को लुभाने की कोशिश, ट्रंप को मात देने में मदद करने की अपील
Tue, 21 Jul 2020 10:51 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
जो बिडेन (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन ने मुस्लिम अमेरिकियों से देश के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मात देने के लिए उनका साथ देने की अपील की।
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव से पहले मुस्लिम मतदाताओं को लामबंद करने के लिए आयोजित एक ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में उन्होंने यह अपील की। बाइडेन ने कहा कि ‘मैं आपका वोट सिर्फ इसलिए नहीं हासिल करना चाहता हूं कि वह (ट्रंप) राष्ट्रपति बनने के लायक नहीं हैं, बल्कि मैं आपके साथ मिलकर काम करना चाहता हूं और यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि आपकी आवाज निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल हो सके, क्योंकि हम देश के पुनर्निर्माण के लिए काम कर रहे हैं।’
विज्ञापन
बाइडेन ने ट्रंप प्रशासन द्वारा मुख्य रूप से कई मुस्लिम देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध के फैसले को घृणित बताते हुए इसे पलटने की प्रतिज्ञा को दोहराया। बाइडेन ने कहा कि ‘मुस्लिम अमेरिकियों की बातें हमारे समुदाय और हमारे देश के लिए महत्व रखती है। हम सभी जानते हैं कि आपकी आवाज को कभी पहचान नहीं दी गई और न ही उसे प्रतिनिधित्व दिया गया।'
विज्ञापन