{"_id":"66c7f13ae0528fbb8d029ca3","slug":"us-presidential-election-indian-american-launch-desi-president-website-to-support-kamala-harris-news-in-hindi-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए कमला हैरिस के समर्थन में आए भारतीय-अमेरिकी, लॉन्च की प्रेसिडेंट वेबसाइट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए कमला हैरिस के समर्थन में आए भारतीय-अमेरिकी, लॉन्च की प्रेसिडेंट वेबसाइट
Fri, 23 Aug 2024 07:55 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 23 Aug 2024 07:55 AM IST
सार
US Presidential Election: अमेरिका में कुछ हिंदू डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के समर्थन में 'हिंदूज फॉर कमला हैरिस' ग्रुप बनाने के लिए एकसाथ आए। यह ग्रुप 'कमला देवी हैरिस' को 47वें राष्ट्रपति बनाने के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन
कमला हैरिस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डेनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर जारी है। डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा कमला हैरिस को अपना उम्मीदवार बनाने के बाद से ही भारतीय-अमेरिकी नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अपने समुदाय के किसी उम्मीदवार को इस दौड़ में शामिल देखकर भारतीय-अमेरिकी नागरिक काफी ज्यादा उत्साहित हैं। उन्होंने 'कमला के साथ' टैगलाइन से एक वेबसाइट लॉन्च किया। इस वेबसाइट का नाम DesiPresident.com रखा गया है।
कमला हैरिस को हिंदुओं का समर्थन
59 वर्षीय कमला हैरिस की मां चेन्नई से ताल्लुक रखती हैं और पिता जमाईका से हैं। इस वेबसाइट में कहा गया, "आने वाले महीने उत्साह और आशाओं से भरे होंगे। हम इतिहास बनाने के लिए एकजुट होंगे। आपकी भागीदारी हमारी सफलता की कुंजी है। हम इस यात्रा में आपके साथ निकलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते हैं।" देसी प्रेसिडेंट ने 'कमला के साथ: वोट कमला' टैगलाइन के साथ टी-शर्ट भी लॉन्च की। भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति को टी-शर्ट भेंट की गई। ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय नारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पहले 2016 में ट्रम अभियान में भी अपकी बार ट्रंप सरकार के नारे लगाए गए थे।
अमेरिका में कुछ हिंदू डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के समर्थन में 'हिंदूज फॉर कमला हैरिस' ग्रुप बनाने के लिए एकसाथ आए। यह ग्रुप 'कमला देवी हैरिस' को 47वें राष्ट्रपति बनाने के लिए बनाया गया है। ग्रुप के एक सदस्य ने कहा, "हमें उसे जीताना है। यह अमेरिका, भारत और विश्व के लिए सर्वोत्तम परिणाम है। ट्रंप एक आपदा हैं।" गुरुवार को हैरिस ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का नामांकन औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया। ग्रुप ने अमेरिका में रहने वाले सभी हिंदुओं को मतदान करने की अपील की। बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडन की इस रेस से पीछे हटने के बाद डेमोक्रेट्स ने अपने उम्मीदवार के तौर पर कमला हैरिस के नाम की घोषणा की थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन