{"_id":"65deadacf1d3f6de8b004978","slug":"us-presidential-election-2024-michelle-obama-joe-biden-democratic-party-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: राष्ट्रपति दावेदारी के लिए डेमोक्रेट नेताओं की पसंद बनीं मिशेल ओबामा, बाइडन को मिल सकती है चुनौती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: राष्ट्रपति दावेदारी के लिए डेमोक्रेट नेताओं की पसंद बनीं मिशेल ओबामा, बाइडन को मिल सकती है चुनौती
Wed, 28 Feb 2024 09:27 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 28 Feb 2024 09:27 AM IST
सार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा को बार बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर विचार करने के लिए बुलाया जा रहा है। इससे पहले ओबामा ने आगामी चुनाव को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त की थी।
विज्ञापन
मिशेल ओबामा
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन की जगह लेने के लिए प्रमुख पसंद बन चुकी है। रासमुसेन रिपोर्ट पोल्स में मतदान करने वाले डेमोक्रेटिक पार्टी के करीबन आधे नेताओं ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए बाइडन के अलावा किसी अन्य पर अपनी पसंद व्यक्त की है।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक नेताओ की प्रमुख पसंद बनी मिशेल ओबामा
करीबन 48 फीसदी ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले बाइडन के अलावा अन्य उम्मीदवार को चुनने के लिए सहमति जताई है, जबकि 38 फीसदी ने इसपर असहमति जताई है। केवल 33 फीसदी ने मतदान में फेरबदल का अनुमान लगाया है। 81 वर्षीय जो बाइडन की जगह लेने के लिए मिशेल ओवामा को 20 फीसदी वोट मिले।
इस दौड़ में अन्य दावेदार उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम और मिशिगन के गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर शामिल हैं। कमला हैरिस को जहां 15 फीसदी तो वहीं हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप को 15 फीसदी वोट मिले।
विज्ञापन
मिशेल ओबामा ने व्यक्त की चिंताएं
बता दें कि मिशेल ओबामा को बार बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर विचार करने के लिए बुलाया जा रहा है। इससे पहले ओबामा ने आगामी चुनाव को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त की थी। उन्होंने कहा, "लोग सोचते हैं कि सरकार वास्तव में कुछ करती है? और मै कहती हूं कि क्या सरकार हमारे लिए सबकुछ करती है। हम इस लोकतंत्र को हल्के में नहीं ले सकते हैं। मुझे कभी कभी चिंता होती है कि हम ऐसा करते हैं।"
2024 के राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच दोबारा मुकाबला होने की उम्मीद है। बाइडन ने इस दौरान खुद को सबसे योग्य उम्मीदवार होने का दावा किया है। वहीं ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वे चुनाव से पहले संभावित आपराधिक दोषसिद्धि के बावजूद चुनाव लड़ेंगे।