फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US presidential election 2020 News in Hindi Donald Trump and Joe Biden campaign engaged to wooing Hindu voters

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप और बिडेन हिंदू मतदाताओं को रिझाने में जुटे

Thu, 20 Aug 2020 02:21 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 20 Aug 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
US presidential election 2020 News in Hindi Donald Trump and Joe Biden campaign engaged to wooing Hindu voters
Donald trump and joe biden - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के प्रचार अभियान छोटे धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों को रिझाने में पूरी शिद्दत से जुट गए हैं। ऐसा पहले कभी देखने को नहीं मिला था। इससे अमेरिका में हिंदुओं के बढ़ते राजनीतिक महत्व का संकेत मिलता है। अमेरिका में 2016 में हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करीब एक प्रतिशत था।

विज्ञापन


मौजूदा राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार ट्रंप के प्रचार अभियान ने उनके दोबारा व्हाइट हाउस पहुंचने पर अमेरिका में हिंदुओं के लिए धार्मिक स्वतंत्रता की राह में आने वाली अड़चनों को कम करने का वादा किया है। वहीं, दूसरी ओर उनके प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेट उम्मीदवार बिडेन के प्रचार अभियान ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने (पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडेन ने) हिंदू समुदाय से संपर्क साधने को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार ट्रंप के प्रचार अभियान ने 14 अगस्त को ‘ट्रंप के लिए हिंदू आवाज’ के गठन की घोषणा की थी। इसके दो दिन बाद, हिंदू समुदाय की प्रख्यात नेता नीलिमा गोनुगुंतला ने डेमोक्रेटिक राष्ट्रीय सम्मेलन को शुरू करने के लिये अंतर-धार्मिक प्रार्थना में भागीदारी की। इस बारे में बिडेन के प्रचार अभियान ने कहा कि यह अमेरिका में हिंदुओं का राजनीतिक महत्व बढ़ने का एक और संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में हिंदू-अमेरिकी समुदाय को रिझाने के लिए ट्रंप के प्रचार अभियान के नए गठबंधन का ब्योरा अगले हफ्ते रिपब्लिकन के राष्ट्रीय सम्मेलन में घोषणा किए जाने की उम्मीद है। ट्रंप के प्रचार अभियान ने कहा कि ‘‘ट्रंप के लिए हिंदू धर्म के लाखों अमेरिकी के योगदानों का सम्मान करते हैं।’’

प्रचार अभियान ने कहा कि ‘‘समावेशी अर्थव्यवस्था, अमेरिका-भारत संबंध का निर्माण और सभी की धार्मिक स्वतंत्रता के लिए पुरजोर समर्थन का कोई जोड़ नहीं है। राष्ट्रपति ट्रंप को फिर से निर्वाचित करने से अमेरिका में हिंदुओं के लिए धार्मिक स्वतंत्रता की अड़चनें कम होंगी।’’

बिडेन मंगलवार को आधिकारिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए। इसके बाद राजनीतिक मंच, ‘साउथ एशियन्स फॉर बाइडेन’ ने कहा कि ‘‘बिडेन ने हिंदू समुदाय के पास पहुंच बनाने को प्राथमिकता दी है।’’


सप्ताहांत में बिडेन के प्रचार अभियान ने भारतीय-अमेरिकियों के लिए मंच शुरू किया, जिसमें हिंदू समुदाय की कई प्रमुख चिंताओं को रेखांकित किया गया है। बिडेन ने मंदिरों सहित उपासना स्थलों में किए गए नफरत से प्रेरित अपराधों के लिए कठोर जुर्माना करने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने इस तरह के धर्म स्थलों के लिए सुरक्षा अनुदान बढ़ाने का भी वादा किया है। उन्होंने नफरत से प्रेरित अपराध को अपने न्याय विभाग के लिए प्राथमिकता बनाने की भी बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed