फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us presidential election 2020 debate schedule Donald Trump vs Joe Biden details of all three presidential debates

अमेरिकी चुनाव: आज होगा पहला प्रेसिडेंशियल डिबेट, जानें तीनों डिबेट की हर जानकारी, इस बार बहस में टूटेंगी कुछ परंपराएं

Tue, 29 Sep 2020 10:58 AM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 29 Sep 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
us presidential election 2020 debate schedule Donald Trump vs Joe Biden details of all three presidential debates
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की प्रेसिडेंशियल डिबेट - फोटो : iStock
अमेरिका की जनता अपना अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए तीन नवंबर को मतदान करेगी। इसको लेकर वहां चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अमेरिकी परंपरा के मुताबिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एक दूसरे से आमने-सामने बहस करते हैं। इस बहस में हर वो चुनावी मुद्दे उठाए जाते हैं जिससे जनता का सरोकार होता है। इसे 'प्रेसिडेंशियल डिबेट' कहा जाता है। दुनियाभर में फैली महामारी की वजह से बहस में इस बार कुछ परंपराएं टूटेंगी तो कुछ चीजें नई नजर आएंगी। 
विज्ञापन


इस बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके खिलाफ मैदान में उतरे डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी जो बिडेन के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट 29 सितंबर मंगलवार रात नौ बजे होगी। भारतीय समयानुसार यह बुधवार सुबह 6.30 बजे होगा। राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप और बिडेन के बीच इस तरह की बहस तीन बार होगी। दूसरी बहस 15 अक्तूबर और तीसरी बहस 22 अक्तूबर को होगी। 
विज्ञापन




क्या होगा पहली बार
प्रेसिडेंशियल डिबेट का संचालन करने वाला एक ही मॉडरेटर होगा। इस बार इस बहस में पैनालिट्स की मौजूदगी नहीं होगी। प्रेसिडेंशियल डिबेट को देखने के लिए हर बार वहां दर्शक भी मौजूद होते हैं। इस बार इस बहस को देखने के लिए वहां दर्शक होंगे या नहीं या फिर उसकी संख्या कितनी होगी, इस बारे में बहस का आयोजन कराने वाले डिबेट कमीशन ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल की जानकारी के मुताबिक दर्शकों में ट्रंप की पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका मौजूद रहेंगी। राष्ट्रपति और बहस में उनके प्रतिद्वंद्वियों के बीच आपस में हाथ मिलाने की ऐतिहासिक परंपरा का इस बार निर्वाह नहीं होगा। अमेरिकी समाचार संस्थान सीएनएन के अनुसार बहस के दौरान उम्मीदवार और संचालक मास्क नहीं पहनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन होगा मॉडरेटर
'फॉक्स न्यूज' के मशहूर एंकर क्रिस वालास 29 सितंबर को पहली बहस का संचालन करेंगे। 'सी-स्पैन नेटवर्क्स' के स्टीव स्कली 15 अक्तूबर को मियामी (फ्लोरिडा) में होने वाली दूसरी बहस और 'एनबीसी न्यूज' की क्रिस्टन वेलकर 20 अक्तूबर को नैशविले (टेनेसी) में तीसरी बहस का संचालन करेंगी। 

पहली बहस के डिटेल्स
पहला प्रेसिडेंशियल डिबेट 29 सितंबर 2020 रात 9 बजे और भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 6.30 बजे शुरू होगा। इस आयोजन ओहायो के क्लीवलैंड में केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी में होगा। यह बहस लगातार डेढ़ घंटे तक चलेगा जिसमें कोई ब्रेक नहीं होगा। फॉक्स न्यूज के एंकर क्रिस वॉलेस इसके मॉडरेटर होंगे। वर्ष 2016 में ट्रम्प और हिलेरी क्लिंटन की पहली डिबेट भी वॉलेस ने ही कराई थी। इस बहस में कुल छह मुद्दे अहम होंगे। इसमें कोरोनावायरस, अर्थव्यवस्था, दोनों प्रत्याशियों के रिकॉर्ड, सुप्रीम कोर्ट, नस्लवाद-हिंसा और चुनावी अखंडता प्रमुख मुद्दे होंगे। 

दूसरा बहस के डिटेल्स 
दूसरा प्रेसिडेंशियल डिबेट 15 अक्टूबर 2020 को मियामी के एड्रियन एर्स्ट सेन्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में आयोजित किया जाएगा। फिलहाल इसका समय तय नहीं किया गया है। हालांकि इसकी भी अवधि 90 मिनट ही होगी और यह एक टाउन हॉल स्टाइल बहस होगी। इस बहस को 'सी-स्पैन नेटवर्क्स' के पत्रकार स्टीव स्कली संचालित करेंगे। इस डिबेट में दर्शक शामिल होंगे लेकिन कितने होंगे अभी इस बारे में निर्णय नहीं हुआ है। दूसरी बहस का मुद्दा कमिशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट (सीपीडी) तय करेगा। इस बहस के मुद्दों का एलान इसके एक हफ्ते पहले होगा। 

तीसरी बहस के डिटेल्स
तीसरा प्रेसिडेंशियल डिबेट 22 अक्टूबर 2020 को टेनेसी के नैशविले में नेश्विल के बेलमॉन्ट यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जाएगा। इसका भी समय अभी तय नहीं हुआ है। यह बहस भी 90 मिनट तक चलेगी। इसके मॉडरेटर एनबीसी की पत्रकार क्रिस्टीन वेलकर होंगी। प्रेसिडेंशियल डिबेट का अकेले संचालन करने वाली दूसरी अश्वेत महिला होंगी। इससे पहले यह कार्य कैरोल सिम्पसन ने किया था। तीसरी और आखिरी बहस में 6 मुद्दे अहम होंगे जिनहें सीपीडी तय करेगा। इस बहस के मुद्दों का एलान इसके एक हफ्ते पहले होगा। 

इस समय कौन आगे
न्यूज वीक के अनुसार नेशनल अप्रूवल रेटिंग में जो बिडेन राष्ट्रपति ट्रंप से 10 पॉइंट आगे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बिडेन को कोरोनावायरस महामारी और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे मुद्दों पर ज्यादा समर्थन मिल रहा है। वॉशिंगटन पोस्ट और एबीसी न्यूज के पोल के मुताबिक फिलहाल ट्रंप के मुकाबले बिडेन 54-44 से आगे हैं। हालांकि, कुछ मतदाता ऐसे भी हैं जिनका मानना है कि ट्रंप जल्द ही कोरोनावायरस महामारी पर नियंत्रण कर सकेंगे। 


वाइस प्रेसिडेंशियल डिबेट
उपराष्ट्रपति माइक पेंस (61) और उपराष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस (55) के बीच सात अक्तूबर को साल्ट लेक सिटी की उटाह यूनिवर्सिटी में उपराष्ट्रपति पद के लिए की बहस होगी। यूएसए टूडे की पत्रकार सुसन पेज मॉडरेटर के रूप में इसका संचालन करेंगी। इस बहस के मुद्दों की घोषणा इसके एक हफ्ते पहले की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed