फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Presidential Election Debate 2020 Donald Trump says India is hiding deaths from Covid-19

US Presidential Debate 2020: बिडेन ने पूछा सवाल तो ट्रंप ने कहा, भारत कोविड-19 से हुई मौतों का आंकड़ा छिपा रहा है

Wed, 30 Sep 2020 10:19 AM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 30 Sep 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
US Presidential Election Debate 2020 Donald Trump says India is hiding deaths from Covid-19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का पहला प्रेसिडेंशियल डिबेट ओहायो के क्लीवलैंड में 90 मिनट तक चला। इसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके खिलाफ मैदान में उतरे डेमोक्रेट पार्टी के प्रत्याशी जो बिडेन के बीच खूब बहस हुई। ट्रंप ने कोरोना वायरस महामारी पर दिए अपने जवाब का बचाव किया है। ट्रंप ने इसे चीन की गलती बताते हुए कहा कि उन्हें "अभूतपूर्व काम" करने के लिए गवर्नरों से प्रशंसा मिली है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर जो बिडेन उनकी जगह राष्ट्रपति होते तो अमरीका में कहीं ज्यादा मौतें होतीं। ट्रंप ने कोरोना वायरस से मौतों को लेकर भारत पर भी आरोप लगाया। 

विज्ञापन


विज्ञापन



अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के पहले प्रेसिडेंशिल डिबेट में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने कोरोना वायरस महामारी के लिए ट्रंप की प्रतिक्रिया की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के पास कोई योजना नहीं है और उन्होंने संकट को कम कर पेश किया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी जो बिडेन के सवाल उठाने पर ट्रंप ने कहा कि आप नहीं जानते हैं कि भारत, चीन और रूस में कितने लोग मारे गए हैं। भारत, चीन और रूस ने मृतकों की संख्या छिपा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रंप ने कहा कि अगर बिडेन उनकी जगह होते तो अमरीका में महामारी से दो करोड़ लोगों की मौत हो गई होती। इस पर बिडेन ने कहा कि सबको पता है कि ट्रंप झूठे हैं। 

बिडेन ने कहा कि ट्रंप वही शख्स हैं जो दावा कर रहे थे कि कोरोना वायरस का ईस्टर तक खात्म हो जाएगा। मास्क नहीं पहनने के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि जब मुझे जरूरत समझ में आती है तो मैं मास्क पहनता हूं। मैं बिडेन की तरह से मास्क नहीं पहनता हूं। जब भी आप उनको देखते हैं वह मास्क में रहते हैं। वह 200 मीटर दूर से बोलते रहेंगे लेकिन मास्क पहने रहेंगे। 

यह पूछे जाने पर कि महामारी के दौरान वह लगातार रैलियां क्यों कर रहे हैं, ट्रंप ने कहा, "लोग सुनना चाहते हैं कि मुझे क्या कहना है।" "हमारे पास जबरदस्त भीड़ है।" अब तक, उन्होंने कहा, "अब तक इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं देखा गया है।" 



बिडेन ने कहा कि राष्ट्रपति ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य तरीकों से निपटने के लिए "पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना" रवैया अपनाया है और महामारी के दौरान रैलियां आयोजित करने के उनके फैसले की आलोचना की। 

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के 70 लाख से ज्यादा मामले हैं और बीमारी से अब तक लगभग दो लाख लोगों की मौत हो चुकी है। 

बिडेन ने सीधे कैमरे की ओर देखते हुए कहा और अमेरिकी लोगों से पूछा कि क्या वे कोरोना वायरस के बारे में राष्ट्रपति ट्रंप पर भरोसा करते हैं। बिडेन ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ने फरवरी में पत्रकार बॉब वुडवर्ड को बताया कि उन्होंने वायरस के असर को कम करके बताया। 

ट्रंप ने कहा कि बिडेन नहीं चाहते थे कि महामारी को देखते हुए चीन के लिए अमेरिका को अपने दरवाजे बंद कर देने चाहिए, क्योंकि बिडेन को लगता था कि यह भयानक है। इस पर बिडेन ने कहा कि कोरोना वायरस से बड़ी संख्या में लोग मारे गए और अगर समझदारी और तेजी से कदम नहीं उठाए गए तो अभी और भी लोगों की मौत होगी। जो बिडेन ने ट्रंप से कहा कि आप अब तक के सबसे खराब राष्ट्रपति हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed