फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US presidential candidate Vivek Ramaswamy praised Prime Minister Narendra Modi

US: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- मैं उनसे प्रभावित हूं

Fri, 01 Sep 2023 01:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 01 Sep 2023 01:05 PM IST
सार

विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी के प्राथमिक चुनाव में तेजी से आगे बढ़ रहे थे। वह फ्लोरिडा के गवर्नर रॉड डिसैंटिस दूसरे स्थान पर रहे। दोनों ही उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से काफी पीछे हैं।

विज्ञापन
US presidential candidate Vivek Ramaswamy praised Prime Minister Narendra Modi
Vivek Ramaswamy - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिक में राष्ट्रपति पद के भारतवंशी उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा और भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन को रोकने में भारत की भूमिका की सराहना की है। 
विज्ञापन


एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जब रामास्वामी से पूछा गया कि क्या उनका पीएम मोदी से कोई संबंध है तो उन्होंने कहा, मैं उन्हें (पीएम मोदी को) अभी तक नहीं जानता। वह यूएस कांग्रेस में अपने संयुक्त सत्र के लिए आए थे, तो मैं वहीं रुक गया। मैं वहां अतिथि के तौर पर था और उन्हें सुनने के लिए वहां रुक गया। एक नेता के तौर पर मैं उनसे काफी ज्यादा प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि भारत को इसे थोड़ा आगे बढ़ाना होगा। भारत अभी तक सैन्य प्रतिबद्धताओं के स्तर तक नहीं पहुंच पाया है, जिसे मैं व्यापार के संबंध में थोड़ी निराशाजनक मानता हूं। आपको भी मालूम होगा कि अमेरिका भी आवश्यकता से थोड़ा कम ही विश्वसनीय रहा है। मैं इसे ठीक करना चाहता हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन पर रामास्वामी ने कहा, 'भारत का अमेरिका के लिए एक विश्वसनीय साथी बनना चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए चिंताजनक है। उन्होंने चीन-ताइवान संघर्ष पर बात करते हुए कहा कि ताइवान के साथ संघर्ष के बीच लोग एक बात भूल गए हैं और वो है हिंद महासागर। यह वो जगह है जहां से चीन में तेल की आपूर्ति की जाती है। अगर भारत एक विश्वसनीय साथी है तो यह शी जिनपिंग के लिए एक बाधा बन सकता है। मुझे ऐसा लगता है कि मेरे पास स्पष्ट दृष्टिकोण है कि चीन को ताइवान के पीछे जाने से कैसे रोका जा सकता है। विदेश नीतियों के तौर पर यह राष्ट्रपति द्वारा किए जाने वाले महत्वपूर्ण कामों से एक होगा।' 

उन्होंने कहा, 'मैं उस बात को त्यागना चाहता हूं जिसमें कहा जाता है कि विश्व में जो भी होता है उसमें अमेरिका मध्यस्ता का काम करता है। एक राष्ट्रपति के तौर पर मेरा ध्यान अमेरिका के नागरिकों का ध्यान रखना है।' उन्होंने कहा कि वह शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन जैसे नेताओं के साथ निपटने के लिए तैयार है। रूस-यूक्रेन पर बात करते हुए उन्होंने कहा, इस संघर्ष में अमेरिका यूक्रेन के समर्थन में है। इस युद्ध को खत्म करने के लिए रूस को चीन के साथ अपने सैन्य गठबंधन से बाहर निकलना होगा। 


विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी के प्राथमिक चुनाव में तेजी से आगे बढ़ रहे थे। वह फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डि सैंटिस दूसरे स्थान पर रहे। दोनों ही उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से काफी पीछे हैं। मीडिया रिपोर्ट की एक सर्वेक्षण के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप 53.6 प्रतिशत वोटों के साथ इस दौड़ में सबसे आगे हैं। वहीं रॉन डिसैंटिस 13.5 प्रतिशत तो विवेक रामास्वामी 7.3 प्रतिशत वोट के साथ इस दौड़ में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed