फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US presidential candidate Joe Biden congratulated India on 74th Independence Day

बिडेन ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, बोले- राष्ट्रपति बना तो क्षेत्रीय शांति-सुरक्षा के लिए भारत का साथ दूंगा

Sun, 16 Aug 2020 01:42 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 16 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
US presidential candidate Joe Biden congratulated India on 74th Independence Day
जो बिडेन - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा है कि वह क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को लेकर भारत के साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह यदि नवंबर में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में जीत जाते हैं तो हमेशा भारत के साथ खड़े रहेंगे। यह बातें उन्होंने भारत और भारतवासियों को 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहीं।

विज्ञापन


बता दें कि जो बिडेन का यह बधाई संदेश राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है। उनका संदेश सीधे भारतीय-अमेरिकी समुदाय के दिलों को छूने वाला है। बहरहाल, बिडेन ने अपने बधाई संदेश में एक बार फिर भारतीय समुदाय को अपने पक्ष में साधने का प्रयास किया।
विज्ञापन

 


उन्होंने भारत और भारतवासियों को ही नहीं अमेरिका में रह रहे सभी भारतीय और भारतीय मूल के लोगों को भी आजादी के पर्व की बधाई दी। उन्होंने बधाई देने के साथ भारत और अमेरिका के मजबूत संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बहुत ही अच्छे संबंध हैं, जिसे मैंने सीनेटर रहते हुए और उपराष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान देखा है।

उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका और भारत निकट सहयोगी बन गए तो दुनिया एक सुरक्षित जगह होगी। उन्होंने आगे कहा कि यदि मैं राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत जाता हूं तो मैं हमेशा शांति और सुरक्षा के लिए भारत के साथ खड़ा रहूंगा। बता दें कि पिछले दिनों दक्षिण चीन सागर में चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया था। वहीं लद्दाख की गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद से भारत और चीन के बीच तनाव बरकरार है। ऐसे में बिडेन का बयान काफी मायने रखता है।


बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए पहली बहस 29 सितंबर को आयोजित होने जा रही है। इसका आयोजन ओहियो के क्लीवलैंड में होगा। इस पहली बहस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने प्रतिद्वंदी और डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन के सामने होंगे। अब देखना यह होगा कि इस बहस में कौन किस पर भारी पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed