Trump: 'हमने बगदादी और सुलेमानी को मार गिराया, ईरान पर...', ट्रंप का बड़ा बयान; टैरिफ को लेकर कही ये बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ नीति और सैन्य कार्रवाइयों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कनाडा के उत्पादों की जरूरत नहीं है और कारें अमेरिका में बनेंगी। ट्रंप ने बगदादी-सुलेमानी को ढेर करने और ईरान की परमाणु क्षमता खत्म करने का भी जिक्र किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रंप ने कहा कि चीनी ऑटोमोबाइल पर टैरिफ लगाने का फैसला सही था और अब हर कोई मानता है कि मैं टैरिफ पर सही था। उन्होंने कहा कि जापान ने अमेरिका में कारें बनाने और बेचने के अधिकार के लिए अरबों डॉलर चुकाए। ट्रंप के अनुसार, टैरिफ से घरेलू उद्योग मजबूत हुए और रोजगार बढ़ा।
#WATCH | On tariffs, US President Donald Trump says, "... We don't need Canadian product... I want to build the cars here, not in Canada... Now, the Canadians are moving here to build cars. Same thing with Mexico and Japan. Japan paid us billions and billions of dollars for the… pic.twitter.com/TBvFW5bPC4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 13, 2026
ये भी पढ़ें- क्या टूट के कगार पर है नेपाल की सबसे पुरानी पार्टी? मार्च चुनाव से पहले नेपाली कांग्रेस में बड़ी बगावत
सैन्य कार्रवाइयों पर ट्रंप का दावा
- ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने आईएस प्रमुख अल-बगदादी के खिलाफ कार्रवाई पूरी तरह सफलतापूर्वक की।
- उन्होंने ईरान के जनरल सुलेमानी को मार गिराने का भी दावा किया।
- ट्रंप के मुताबिक, ईरान की परमाणु क्षमता को नष्ट किया गया।
- उन्होंने कहा कि इन कार्रवाइयों से मध्य पूर्व में शांति संभव हुई।
- ट्रंप ने जोर दिया कि ये सभी फैसले अमेरिका की सुरक्षा के लिए जरूरी थे।
#WATCH | US President Donald Trump says, "We are making America great again like never before... Even Venezuela wasn't too bad, was it? But you have people, Democrats, who say, I don't know if we should have done Venezuela. Anybody who says that hates our country. That was as… pic.twitter.com/FBz9T1r4RN
— ANI (@ANI) January 13, 2026
वेनेजुएला के साथ नई साझेदारी
ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर कहा कि उनकी सरकार वहां के लोगों और प्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका रोजाना लाखों बैरल तेल आयात कर रहा है, जिसकी कीमत 5 अरब डॉलर से ज्यादा है। ट्रंप ने कहा कि इससे अमेरिका को फायदा होगा और वेनेजुएला भी मजबूत बनेगा। बता दें, एक दिन पहले ही ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर खुद को वेनेजुएला का कार्यलाहक राष्ट्रपति बताया था।
अर्थव्यवस्था पर आत्मविश्वास
मिशिगन में दिए गए भाषण में ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार के तहत अमेरिका की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक तेजी आई है। उन्होंने दावा किया कि विकास दर तेज है, निवेश बढ़ रहा है, आय में इजाफा हो रहा है और महंगाई पर काबू पा लिया गया है। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका को दुनिया में पहले से कहीं ज्यादा सम्मान मिल रहा है।
अन्य वीडियो-