{"_id":"64446a1eea5d4e2cb90e0425","slug":"us-president-joe-biden-to-visit-india-in-september-donald-lu-2024-is-going-to-be-a-big-year-for-india-us-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Joe Biden: सितंबर में भारत आ सकते हैं यूएस राष्ट्रपति बाइडन, लू बोले, भारत-अमेरिका के लिए बड़ा साल होगा 2024","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Joe Biden: सितंबर में भारत आ सकते हैं यूएस राष्ट्रपति बाइडन, लू बोले, भारत-अमेरिका के लिए बड़ा साल होगा 2024
Sun, 23 Apr 2023 04:43 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 23 Apr 2023 04:43 AM IST
सार
अमेरिका में दक्षिण-मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने कहा, राष्ट्रपति जो बाइडन सितंबर में भारत की यात्रा के लिए उत्साहित हैं। लू ने यह भी कहा कि 2024 भारत-अमेरिकी रिश्तों के लिए एक ‘बड़ा साल' होने जा रहा है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सितंबर में भारत यात्रा पर आ सकते हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी पहली भारत यात्रा होगी। अमेरिका में दक्षिण-मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने कहा, राष्ट्रपति जो बाइडन सितंबर में भारत की यात्रा के लिए उत्साहित हैं। लू ने यह भी कहा कि 2024 भारत-अमेरिकी रिश्तों के लिए एक ‘बड़ा साल' होने जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जी-20 में भारत के नेतृत्व ने उसे दुनिया में भलाई के लिए एक ताकत के रूप में खड़े होने की उसकी क्षमता को और व्यापक बना दिया है। भारत जी-20 की मेजबानी अच्छे से कर रहा है। हमारे कई क्वाड सदस्य नेतृत्व भूमिकाएं निभा रहे हैं। यह हमें करीब लाने का अवसर मुहैया कराता है।
विज्ञापन
जलवायु संकट से निपटने में भारत के फैसले अहम
जलवायु परिवर्तन के सिलसिले में महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए भारत और अन्य देशों के साथ मिलकर काम करने का संकल्प जताते हुए डोनाल्ड लू ने कहा कि इस संकट से निपटने में दुनिया की सफलता आंशिक रूप से भारत द्वारा लिए गए निर्णयों पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
भारत में लोकतंत्र है क्योंकि वहां प्रेस को पूरी आजादी
डोनाल्ड लू ने कहा, भारत में प्रेस की स्वतंत्रता और दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में लोकतंत्र का समर्थन करने में पत्रकारों की भूमिका खास रही है। भारत में कुछ भी गुप्त नहीं रखा गया है। आपके पास लोकतंत्र के रूप में भारत है क्योंकि आपके पास स्वतंत्र प्रेस है जो वास्तव में काम करती है।