फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden to meet Chinese counterpart Xi Jinping in San Francisco in November White House

Biden Jinping Meet: सैन फ्रांसिस्को में इसी महीने मिलेंगे बाइडन और जिनपिंग, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी

Wed, 01 Nov 2023 06:31 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 01 Nov 2023 06:31 AM IST
सार

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा कि यह अहम बैठक सैन फ्रांसिस्को में होने वाली है। राष्ट्रपति बाइडन अपने चीनी समकक्ष से बातचीत के लिए उत्सुक हैं। बाइडन और जिनपिंग आखिरी बार पिछले साल इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर मिले थे।

विज्ञापन
US President Joe Biden to meet Chinese counterpart Xi Jinping in San Francisco in November White House
Xi Jinping-Joe Biden - फोटो : Agency

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन नवंबर में सैन फ्रांसिस्को में अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करीन जीन-पियरे ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। इससे साफ हो गया है कि चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग इसी महीने अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। लेकिन अभी कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। बाइडन और जिनपिंग आखिरी बार पिछले साल इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर मिले थे।

विज्ञापन

 
जीन-पियरे ने कहा कि यह अहम बैठक सैन फ्रांसिस्को में होने वाली है। राष्ट्रपति बाइडन अपने चीनी समकक्ष से बातचीत के लिए उत्सुक हैं। हालांकि उन्होंने बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया। जीन-पियरे ने कहा कि हम नवंबर में सैन फ्रांसिस्को में नेताओं के बीच एक रचनात्मक बातचीत का लक्ष्य रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार चीन के साथ रिश्ते में अपनी नीति को लेकर स्पष्ट है। उन्होंने इसे गहन प्रतिस्पर्धा बताया। उन्होंने कहा कि बाइडन की शी जिनपिंग के साथ कठिन, लेकिन महत्वपूर्ण बातचीत होगी।
विज्ञापन


जीन-पियरे ने हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और उनके चीनी समकक्ष के बीच हुई बैठकों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि अमेरिका को चीन के साथ संबंधों को कैसे आगे बढ़ना है, इसको लेकर हमारी नीति बिल्कुल स्पष्ट है। इसमें कोई बदलाव नहीं आया है। हम चीन के साथ संबंधों को आगे बढ़ना चाहते हैं। तीव्र प्रतिस्पर्धा का तात्पर्य गहन कूटनीति से है। उन्होंने कहा कि यह बैठक लंबी राजनयिक बातचीत के बाद होने जा रही है। तीन अमेरिकी सचिव चीन की यात्रा कर चुके हैं। विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन चीन में अपने समकक्षों के साथ महत्वपूर्ण बातचीत की है। इससे संबंधों में बदलाव आया है। इसलिए यह एक महत्वपूर्ण राजनयिक बातचीत होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति बाइडन से की थी मुलाकात
पिछले हफ्ते वॉशिंगटन में चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने राष्ट्रपति बाइडन से मुलाकात थी। इसके बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन ने अमेरिका और चीन दोनों को रिश्ते में प्रतिस्पर्धा को जिम्मेदारी से बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया है। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका और चीन को वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed