फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden will Attend Britain Queen Elizabeth II Funeral Know More

Britain: महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार 19 सितंबर को, बाइडन समेत ये वैश्विक नेता भी होंगे शामिल

Sat, 10 Sep 2022 09:52 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 10 Sep 2022 09:52 PM IST
सार

बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन ने गुरुवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया था। महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को किया जाएगा।

विज्ञापन
US President Joe Biden will Attend Britain Queen Elizabeth II Funeral Know More
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से पूरी दुनिया में शोक की लहर है। भारत समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने जहां उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अंतिम संस्कार में जाने की घोषणा कर दी है।  महारानी का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में किया जाएगा। इससे पहले महारानी के पार्थिव शरीर को चार दिनों के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा, ताकि जनता उनके अंतिम दर्शन कर सके।

विज्ञापन


इस बीच बाइडेन ने कहा कि उन्होंने अभी तक रानी के बेटे किंग चार्ल्स III से बात नहीं की है। बता दें कि बाइडन एकमात्र प्रमुख व्यक्ति नहीं हैं जो रानी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। अन्य यूरोपीय सम्राटों, राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 70 साल तक शासन करने के बाद गुरुवार को स्कॉटलैंड में अंतिम सांस ली थीं।
विज्ञापन


जानें अंतिम संस्कार से पहले कौन-कौन सी प्रक्रिया होगी?
महारानी का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को होगा। इससे पहले उनके ताबूत को लंदन से बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर के पैलेस तक निधन के पांच दिन बाद औपचारिक मार्ग से ले जाया जाएगा, जहां रानी तीन दिनों के लिए राज्य में लेटी रहेंगी। इस दौरान लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे, यह स्थल प्रतिदिन 23 घंटे तक खुला रहेगा। अंतिम संस्कार का दिन राष्ट्रीय शोक का दिन होगा, जिसमें वेस्टमिंस्टर एब्बे में होने वाली सेवा और पूरे ब्रिटेन में दोपहर में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। अंतिम संस्कार के बाद रानी को विंडसर कैसल के किंग जॉर्ज षष्ठम मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महारानी के निधन के बाद क्या हुआ?
जानकारी के मुताबिक, महारानी के निधन के बाद प्रधानमंत्री लिज ट्रस को फोन करके सूचना दी गई। इसके बाद शाही परिवार ने सारी तैयारियों के तहत महारानी के आंखों को बंद किया। इसके बाद प्रिंस चार्ल्स को नया राजा घोषित किया गया। हालांकि, प्रिंस चार्ल्स का औपचारिक राज्याभिषेक बाद में होगा। बहरहा, इस दौरान नया राजा घोषित होने पर किंग चार्ल्स के परिवार के सभी सदस्य उनके हाथों को चूमकर उन्हें धन्यवाद देंगे। जबकि महारानी के निधन संबंधी सारी जानकारी पीएम के बाद गवर्नर जनरल, राजदूत को दी जाएगी।

मुझे पता था कि यह दिन आएगा: प्रिंस विलियम
रिटेन के राजकुमार विलियम ने कहा कि उन्हें पता था कि वह दिन आएगा, जब महारानी नहीं रहेंगी। उन्होंने स्वीकार किया कि दादी के बिना जीवन की वास्तविकता को वास्तव में महसूस होने में कुछ समय लगेगा। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक बयान में उन्होंने कहा कि दुनिया ने एक नेता खो दिया है, पर मैंने अपनी दादी को खोया है।



प्रधानमंत्री ने जारी किया था निधन के बारे में पहला बयान
राजप्रमुख के निधन पर प्रधानमंत्री को पहला बयान जारी करना होता है। इसी परंपरा के तहत प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपना पहला बयान जारी किया। उन्होंने अपने बयान में महारानी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि दिवंगत महारानी अपने पीछे एक महान विरासत छोड़ गई हैं और उन्होंने देश को "स्थिरता और ताकत" भी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि महारानी के निधन से ब्रिटेन सदमे में है। वह एक 'चट्टान' की तरह थीं जिस पर आधुनिक ब्रिटेन का निर्माण हुआ था।

पीएम के बाद अन्य सभी मंत्रियों को प्रतीक्षा करने के लिए कहा जाता है। इसके बाद प्रिंस चार्ल्स शाम 6 बजे शोक संदेश के तहत राष्ट्र को टेलीविजन पर संबोधित करने की भी जानकारी सामने आई है। इसके बाद वह संसद तक यात्रा करने और स्मारक सेवाओं में भाग लेने के लिए स्कॉटलैंड, उत्तरी आयरलैंड और वेल्स के दौरे का कार्यक्रम पूरा करेंगे। वहीं रक्षा मंत्रालय महारानी के सम्मान में तोपों की सलामी की व्यवस्था करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed