फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden says Iranian attack on Israel appears to have been defeated, ineffective

Israel-Iran conflict: इस्राइल पर हुए ईरानी मिसाइल हमले को बाइडन ने बताया 'विफल', IDF बोली- सभी सुरक्षित

Wed, 02 Oct 2024 07:36 AM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 02 Oct 2024 07:36 AM IST
सार

Israel-Iran conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमले को लेकर रहा कि, मेरे निर्देश पर अमेरिका की सेना ने इस्राइल की रक्षा का सक्रिय रूप से समर्थन किया है और हम अभी भी इसके प्रभाव का आकलन कर रहे हैं।

विज्ञापन
US President Joe Biden says  Iranian attack on Israel appears to have been defeated, ineffective
जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

ईरान द्वारा इस्राइल पर लगभग 200 मिसाइलें दागे जाने के कुछ घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि, ऐसा प्रतीत होता है कि इस्राइल पर किया गया ईरानी मिसाइल हमला विफल और अप्रभावी रहा है। अमेरिका इस्राइल का पूरी तरह से समर्थन करता है। वहीं दूसरी ओर इस्राइली सेना ने कथित तौर पर कहा कि हमले में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमले को लेकर रहा कि, मेरे निर्देश पर अमेरिका की सेना ने इस्राइल की रक्षा का सक्रिय रूप से समर्थन किया है और हम अभी भी इसके प्रभाव का आकलन कर रहे हैं। लेकिन अब जो हमें पता है कि ईरान का ये हमला पूरी तरह से विफल और अप्रभावी प्रतीत होता है।  यह इस्राइल की सैन्य क्षमता और अमेरिकी सेना का प्रमाण है। 
विज्ञापन


'सिचुएशन रूम में हम लगातार घटनाक्रम पर नजर रहे थे'
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए जो बाइडन ने साफतौर पर कहा कि, अमेरिका और इस्राइल के बीच इस हमले का अनुमान लगाने और बचाव करना एक गहन योजना का प्रमाण है। बाइडन ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि संयुक्त राज्य अमेरिका इस्राइल का पूर्ण समर्थन करता है और मैंने सुबह और दोपहर का कुछ हिस्सा सिचुएशन रूम में बिताया। इस दौरान अपनी पूरी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक की... जैसा कि मैंने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा टीम इस्राइली अधिकारियों और समकक्षों के साथ लगातार संपर्क में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान द्वारा इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद बाइडन ने कहा कि अमेरिका मिडिल ईस्ट में होने वाली घटनाओं पर बहुत बारीकी से नजर रख रहा है। व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन ने अमेरिकी सेना को ईरानी हमलों के खिलाफ इस्राइल की रक्षा में सहायता करने और देश को निशाना बनाने वाली मिसाइलों को मार गिराने का निर्देश दिया है।

राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और मैंने अपनी नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ बात की है कि क्या अमेरिका इस्राइल को इन हमलों से बचाने और वहां अमेरिकी कर्मियों की सुरक्षा करने में मदद करने के लिए तैयार है। बाइडन ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि हम पूरी तरह से इस्राइल के साथ हैं।

अमेरिका ने एक दर्जन इंटरसेप्टर दागे
पेंटागन के प्रेस सचिव मेजर जनरल पैट्रिक एस राइडर ने कहा कि, अधिकांश मिसाइलें अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नष्ट हो गईं, लेकिन कुछ ने प्रभाव डाला और कम से कम नुकसान पहुंचाया।उन्होंने कहा कि पूर्वी भूमध्य सागर में तैनात दो आर्ले बर्क श्रेणी के विध्वंसक पोतों - यूएसएस कोल और यूएसएस बुल्केली - ने इस्रलाइ की रक्षा के लिए ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों पर एक दर्जन इंटरसेप्टर दागे।


हमले की कमला हैरिस ने निंदा की
हमले की निंदा करते हुए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि, मैं इस हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करती हूं। मेरी स्पष्ट राय है - ईरान मध्य पूर्व में एक अस्थिर, खतरनाक ताकत है और इस्राइल पर आज का हमला इस तथ्य को और भी स्पष्ट करता है। ईरान न केवल  इस्राइल के लिए खतरा है, बल्कि क्षेत्र में अमेरिकी के लोगों, अमेरिकी हितों और पूरे क्षेत्र में निर्दोष नागरिकों के लिए भी खतरा है। हम ईरान और ईरान समर्थित आतंकवादियों के खिलाफ अमेरिकी सेना और हितों की रक्षा के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह करने में कभी नहीं हिचकिचाएंगे।  हम ईरान के आक्रामक व्यवहार को बाधित करने और उन्हें जवाबदेह ठहराने के लिए अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ काम करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed