फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden says he would have defeated Donald Trump in the November general elections

US: 'मैं डोनाल्ड ट्रंप को हरा सकता था...', जो बाइडन ने बताई राष्ट्रपति पद की रेस से हटने की वजह

Sat, 11 Jan 2025 08:03 AM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 11 Jan 2025 08:03 AM IST
सार

US President Joe Biden: शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पत्रकारों से बात की। व्हाइट हाउस की कमान डोनाल्ड ट्रंप को सौंपने से दस दिन पहले जो बाइडन ने शुक्रवार को सार्वजनिक जीवन से दूर जाने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
US President Joe Biden says he would have defeated Donald Trump in the November general elections
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को ओवल ऑफिस से अपना विदाई भाषण देंगे, जो उनके शपथ ग्रहण से पांच दिन पहले होगा। यह भाषण 8 बजे पूर्वी समय पर होगा और यह बाइडन का अमेरिकियों और दुनिया से बात करने का आखिरी बड़ा मौका होगा।  इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पत्रकारों से बात की। व्हाइट हाउस की कमान डोनाल्ड ट्रंप को सौंपने से दस दिन पहले जो बाइडन ने शुक्रवार को सार्वजनिक जीवन से दूर जाने से इनकार कर दिया है। व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात करते हुए जो बाइडन ने कहा कि, मैं न तो नजरों से ओझल होऊंगा और न ही दिलों से।
विज्ञापन


पत्रकारों ने बाइडन से पूछा कि क्या आप राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद भी सक्रिय रहने की योजना बना रहे हैं, या आप बुश मॉडल का अनुसरण करने जा रहे हैं, जहां आप लोगों की नजरों से ओझल रहेंगे? इसका जवाब देते हुए बाइडन ने कहा, "मैं न तो नजरों से ओझल होऊंगा और न ही दिलों से। 
विज्ञापन


'मैं ट्रंप को हरा सकता था'
बाइडन से जब एक पत्रकार ने पूछा कि, राष्ट्रपति महोदय, क्या आपको चुनाव न लड़ने के अपने फैसले पर खेद है? क्या आपको लगता है कि आपने अपने पूर्ववर्ती (ट्रंप) को अपना उत्तराधिकारी बनने का आसान मौका दिया? इसपर बाइडन ने कहा, मुझे ऐसा नहीं लगता। मुझे लगता है कि मैं ट्रंप को हरा देता, हरा सकता था। मुझे लगता है कि कमला (हैरिस) ट्रंप को हरा सकती थीं। उन्होंने कहा, पार्टी को एकजुट करना महत्वपूर्ण है और जब पार्टी इस बात को लेकर चिंतित थी कि मैं आगे बढ़ पाऊंगा या नहीं, तो मैंने सोचा कि पार्टी को एकजुट करना बेहतर होगा। हालांकि मुझे लगा था कि मैं फिर से जीत सकता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बाइडन से व्हाइट हाउस में पत्रकारों ने पूछा कि क्या वह खुद को या अपने परिवार के किसी अन्य सदस्य को माफ करने की योजना बना रहे हैं। तो बाइडन ने कहा कि, उनका खुद को माफ करने का कोई इरादा नहीं है, क्योंकि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। साथ ही इस बात के संकेत दिए हैं कि, 20 जनवरी को पद छोड़ने से पहले वह कई अन्य लोगों को माफी दे सकते हैं।  राष्ट्रपति ने अपने बेटे हंटर बाइडन को माफ कर दिया है। उन्होंने संकेत दिया कि वह और भी माफी जारी कर सकते हैं। लेकिन यह कई कारकों पर निर्भर करता है।

 
'कमला हैरिस फिर से राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने में सक्षम हैं'
अपनी सहयोगी कमला हैरिस को लेकर जो बाइडन ने कहा कि, मुझे लगता है कि यह एक ऐसा निर्णय है जिसके बारे में वह सोच सकती हैं। वह चार साल बाद फिर से चुनाव लड़ने के लिए सक्षम है। यह निर्णय उन्हें ही लेना होगा। जो बाइडन के रेस से हटने के बाद हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी थीं। हालांकि, पांच नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव में हैरिस ट्रंप से हार गईं थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed