{"_id":"60526a782862f63a1211d487","slug":"us-president-joe-biden-said-governor-andrew-cuomo-resigns-if-sexual-allegations-come-true-during-the-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइडन बोले: अगर जांच में यौन आरोप सही निकले तो गवर्नर एंड्रयू कुओमो दें इस्तीफा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बाइडन बोले: अगर जांच में यौन आरोप सही निकले तो गवर्नर एंड्रयू कुओमो दें इस्तीफा
Thu, 18 Mar 2021 02:59 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 18 Mar 2021 02:59 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि यदि न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच में पुष्टि होती है, तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। बाइडन ने मंगलवार को ‘एबीसी न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में यह बयान दिया।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क के गवर्नर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, दावों को गंभीरता से लें
बता दें कि डेमोक्रेटिक नेता कुओमो पर कुछ महिलाओं ने उनके साथ यौन उत्पीड़न का सार्वजनिक आरोप लगाया है जिस पर न्यूयॉर्क के गवर्नर ने कहा था कि उनके खुले व्यवहार के कारण किसी को ऐसा लग सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने बर्ताव को लेकर खेद भी जताया था। इसी मुद्दे पर बाइडन से इंटरव्यू लेने वाले प्रस्तोता जॉर्ज स्टेफानोपोलोस ने सवाल किया कि अगर जांच में महिलाओं के दावों की पुष्टि हुई तो क्या कुओमो को इस्तीफा देना चाहिए?
विज्ञापन
बाइडन ने इसके जवाब में कहा, ‘जी हां।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है उन पर मुकदमा भी चलाया जाएगा। बाइडन ने कहा, मुझे लगता है कि सामने आकर अपनी बात रखने के लिए हिम्मत चाहिए, इन दावों को गंभीरता से लेना चाहिए। इनकी जांच होनी चाहिए, जो कि अभी चल भी रही है। न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स मामले की जांच की अगुवाई कर रही है।