फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Biden Reelection campaign raise 40 million dollars in 5 days collected bumper amount in two weeks

US: राष्ट्रपति बाइडन के चुनावी अभियान ने दो सप्ताह में जुटाई बंपर रकम, चार करोड़ डॉलर से ज्यादा फंड किया एकत्र

Thu, 20 Jun 2024 08:33 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 20 Jun 2024 08:33 AM IST
सार

अजय भुतोरिया ने कहा कि हमारा अभियान लगातार धन जुटाने की मजबूत गति दिखा रहा है। तीन दिन पहले बाइडन ने मशहूर हस्तियों और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मिलकर लॉस एंजिलिस में तीन करोड़ डॉलर की धनराशि जुटाई।

विज्ञापन
US President Biden Reelection campaign raise 40 million dollars in 5 days collected bumper amount in two weeks
जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाला है। इस दौड़ में मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगाने का कोई अवसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच, जो बाइडन के पुनर्निर्वाचन अभियान ने पिछले दो हफ्तों में चार करोड़ डॉलर से अधिक की राशि जुटाई है। यह जानकारी सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के उप राष्ट्रीय वित्त अध्यक्ष ने दी है। 

विज्ञापन


इन लोगों ने भी दिया समर्थन
उन्होंने बताया कि इसमें दो तटों पर धन जमा करने के लिए रखे गए मात्र दो लोगों (फंडराइजर) ने तीन करोड़ डॉलर की राशि जुटाई है। धन जुटाने के दो कार्यक्रम लॉस एंजिल्स में आयोजित किए गए, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जॉर्ज क्लूनी तथा जूलिया रॉबर्ट्स जैसी हस्तियां शामिल हुईं। इसके अलावा वर्जीनिया के पूर्व गवर्नर टेरी मैकऑलिफ के घर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


टीवी विज्ञापनों के जरिए कितने कमाए?
सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के उप राष्ट्रीय वित्त अध्यक्ष अजय भुतोरिया ने कहा, 'हमारा अभियान लगातार धन जुटाने की मजबूत गति दिखा रहा है। हमने इस महीने टीवी विज्ञापनों के जरिए पांच करोड़ डॉलर जमा किए हैं। तीन दिन पहले बाइडन ने मशहूर हस्तियों और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मिलकर लॉस एंजिलिस में तीन करोड़ डॉलर की धनराशि जुटाई। पिछले दो सप्ताह में ही चार करोड़ डॉलर से अधिक जुटाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह चुनाव केवल राजनीतिक नहीं
उन्होंने कहा, 'डेमोक्रेट्स के तौर पर हम अपने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और अपने देश द्वारा हासिल किए गए विकास को और आगे बढ़ाने की अपनी प्रेरणा में एकजुट हैं। आगामी 2024 का चुनाव एक कठोर विकल्प प्रस्तुत करता है और वो है- हमारे लोकतंत्र की सुरक्षा या फासीवादी - डोनाल्ड ट्रंप का चुनाव। यह चुनाव केवल राजनीतिक नहीं है, यह हमारे राष्ट्र के भविष्य के लिए एक निर्णायक पल है।

भारतीय-अमेरिकी समुदाय का महत्व
इस यात्रा में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए, भुतोरिया ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन के लिए उनका मजबूत समर्थन कई युद्ध के मैदानों में जीत का अंतर हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भारतीय-अमेरिकियों की भागीदारी और प्रतिबद्धता समावेशिता, आर्थिक विकास और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने वाली नीतियों की निरंतरता सुनिश्चित कर सकती है।


डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ रैली
भुतोरिया ने कहा, 'लॉस एंजिल्स में हुए कार्यक्रम के दौरान बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ रैली की।इस कार्यक्रम में जॉर्ज क्लूनी, जूलिया रॉबर्ट्स और बारब्रा स्ट्रीसैंड जैसी उल्लेखनीय हस्तियां शामिल हुईं, जिन्होंने इस ऐतिहासिक शाम का हिस्सा बनने के लिए 250 डॉलर से पांच लाख डॉलर के बीच का योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed