फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden returns to White House after Covid report comes negative

US: राष्ट्रपति जो बाइडन व्हाइट हाउस लौटे, कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आने पर बोले- मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं

Wed, 24 Jul 2024 01:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 01:41 AM IST
सार

17 जुलाई को लास वेगास में चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रपति बाइडन की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद से वह अपने डेलावेयर हाउस में क्वारंटाइन हो गए थे। 

विज्ञापन
US President Joe Biden returns to White House after Covid report comes negative
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंगलवार को वह व्हाइट हाउस लौट आए हैं। इस दौरान उनसे तबीयत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। हालांकि, उन्होंने राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के सवाल का जवाब नहीं दिया। वहीं, बाइडन से पूछा गया कि क्या उनकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हरा सकती हैं, इस सवाल का जवाब देने से भी राष्ट्रपति बचते नजर आए। 

विज्ञापन


बता दें कि 17 जुलाई को लास वेगास में चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रपति बाइडन की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद से वह अपने डेलावेयर हाउस में क्वारंटाइन हो गए थे। 
विज्ञापन


मंगलवार को उनके चिकित्सक डॉ. केविन ओ'कॉनर ने व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव को एक विज्ञप्ति में कहा, राष्ट्रपति के लक्षण ठीक हो गए हैं। अपने संक्रमण के दौरान, उन्हें कभी भी बुखार नहीं हुआ। उनके महत्वपूर्ण लक्षण सामान्य रहे, जिनमें पल्स ऑक्सीमेट्री भी शामिल थी। उनके फेफड़े साफ रहे। राष्ट्रपति ने बिनैक्स रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया और रिपोर्ट नेगेटिव है। बीमारी की पुनरावृत्ति के लिए उनकी निगरानी जारी रहेगी। हमेशा की तरह, मैं उनकी स्थिति या उपचार योजना में किसी भी बदलाव के बारे में आपके कार्यालय को सूचित करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि क्वारंटाइन अवधि के दौरान, 81 वर्षीय राष्ट्रपति बाइडन ने 21 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने की घोषणा की, जिसने देशभर में राजनीतिक भूचाल ला दिया। उन्होंने पोस्ट में कहा, वह अपने शेष कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों पर अपनी सारी ऊर्जा केंद्रित करेंगे और टिकट पर उनकी जगह लेने के लिए अपनी पसंद के रूप में अपनी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की। यह घोषणा बाइडन की उम्र और रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी ट्रंप से मुकाबला करने की क्षमता को लेकर बढ़ते दबाव के बाद आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed