फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden not planning to meet Chinese Premier Li at G-20 Summit

US: जिनपिंग नहीं आए तो चीनी PM तक को नजरअंदाज करेंगे राष्ट्रपति बाइडन, जानें मुलाकात की योजना पर क्या है बयान

Fri, 08 Sep 2023 09:52 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 08 Sep 2023 09:52 AM IST
सार

राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने शिखर सम्मेलन के एजेंडे पर संवाददाताओं से बातचीत की। कहा कि हमारे पास इस समय राष्ट्रपति की चीन के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन
US President Joe Biden not planning to meet Chinese Premier Li at G-20 Summit
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन - फोटो : ANI

विस्तार

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन का अपनी भारत यात्रा के दौरान चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग से मिलने का इरादा नहीं है। दरअसल, भारत इस साल जी-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में नौ और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों का आना गुरुवार से शुरू हो गया है। इसी क्रम में, अमेरिका के राष्ट्रपति भी आज शाम दिल्ली पहुंचने वाले हैं।  

विज्ञापन


वियतनाम भी जाएंगे राष्ट्रपति

गौरतलब है, राष्ट्रपति जो बाइडन भारत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद वियतनाम जाएंगे। वह वाशिंगटन से निकल चुके हैं। राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने शिखर सम्मेलन के एजेंडे पर संवाददाताओं से बातचीत की। 

विज्ञापन

अमेरिकी सैन्य अड्डों में घुसे चीनी नागरिक
इस दौरान सुलविन से पूछा गया कि चीनी नागरिकों ने अमेरिकी सैन्य अड्डों में प्रवेश कर लिया है और क्या इस मुद्दे को दिल्ली में उठाया जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि हमारे पास इस समय राष्ट्रपति की चीन के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दो देशों के नेता नहीं हो रहे शामिल

बता दें, इस सप्ताह की शुरुआत में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि चीन और रूस के राष्ट्रपति शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हो रहे हैं। इस पर राष्ट्रपति बाइडन ने निराशा व्यक्त की थी। वहीं, कहा जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति इन नेताओं की अनुपस्थिति का फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed