फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden Farewell Address Updates nonstop negotiation Israel Hamas Ceasefire

Biden Farewell Address: विदाई भाषण में राष्ट्रपति बाइडन:भावुक, कहा- 8 महीने की लगातार बातचीत के बाद युद्धविराम

Thu, 16 Jan 2025 07:17 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 16 Jan 2025 07:17 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का कार्यकाल पूरा होने में अब तीन दिन का समय बाकी है। विदाई से पहले उन्होंने राष्ट्र के नाम संदेश जारी किया। अपने विदाई भाषण में बाइडन ने इस्राइल-हमास युद्धविराम समझौते को लेकर संतोष प्रकट किया।

विज्ञापन
US President Joe Biden Farewell Address Updates nonstop negotiation Israel Hamas Ceasefire
विदाई भाषण के समय अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन - फोटो : वीडियो ग्रैब- एएनआई

विस्तार

बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति अपने अंतिम भाषण में जो बाइडन ने कहा, 'प्रशासन ने 8 महीने की लगातार बातचीत के बाद युद्धविराम और बंधक समझौते पर सहमति बनाने में सफलता पाई है।' विदाई भाषण के दौरान अपने चार साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए बाइडन भावुक भी दिखे। गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार देर रात पश्चिम एशिया में शांति बहाली की अहम पहल हुई। इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष विराम की सहमति बन गई है, जिसका वैश्विक नेताओं ने स्वागत किया है।
विज्ञापन


क्या है पश्चिम एशिया में युद्धविराम का समझौता
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध विराम पर समझौता हो गया है। बुधवार को मध्यस्थ वार्ताकारों ने बताया कि समझौते के तहत शुरुआती छह सप्ताह के लिए युद्ध रोका जाएगा। इसके बाद पूर्ण युद्ध विराम पर चर्चा की जाएगी। कतर की राजधानी में कई सप्ताह तक चली कड़ी बातचीत के बाद हुए इस समझौते में हमास की ओर से बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों को चरणबद्ध तरीके से रिहा करने पर सहमति जताई गई है। इस्राइल भी अपने कैद से सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों को रिहा करने के लिए सहमत हो गया है। यही नहीं इस समझौते से अब गाजा में विस्थापित हुए लाखों लोगों अपने घर लौट आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed