फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden and Vice President Kamala Harris Tax returns filing show their total earnings news and

US: अमेरिकी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के टैक्स रिटर्न आए सामने, कितनी है दोनों की कमाई? जानें

Wed, 19 Apr 2023 08:11 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 19 Apr 2023 08:11 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडन की सालाना सैलरी 4,00,000 डॉलर (3 करोड़ 28 लाख रुपये) है। इसके अलावा अमेरिकी संसद उन्हें 50 हजार डॉलर (41 लाख रुपये) तक का व्यय भत्ता भी मुहैया कराती है। 

विज्ञापन
US President Joe Biden and Vice President Kamala Harris Tax returns filing show their total earnings news and
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की ओर से 2022 में टैक्स रिटर्न के आंकड़े सार्वजनिक कर दिए गए हैं। इसके मुताबिक, 2022 में अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी जिल बाइडन की साझा कमाई 5 लाख 80 हजार डॉलर (4 करोड़ 76 लाख रुपये) रही, जो कि 2021 की 6 लाख 10 हजार 702 डॉलर (करीब 5 करोड़ रुपये) के मुकाबले कम रही। दोनों ने इस कमाई पर 23.8 फीसदी की दर से 1 लाख 37 हजार 658 डॉलर (करीब 1.13 करोड़ रुपये) टैक्स भरा। इतना ही नहीं उनकी कमाई का 3.5 फीसदी 20 चैरिटी को दान देने में भी इस्तेमाल हुआ। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडन की सालाना सैलरी 4,00,000 डॉलर (3 करोड़ 28 लाख रुपये) है। इसके अलावा अमेरिकी संसद उन्हें 50 हजार डॉलर (41 लाख रुपये) तक का व्यय भत्ता भी मुहैया कराती है। इसके अलावा उनकी पत्नी जिल बाइडन, जो कि नॉर्दर्न वर्जिनिया कम्युनिटी कॉलेज में नौकरी करती हैं, ने 2022 में 82 हजार 335 डॉलर (करीब 67 लाख 59 हजार रुपये) की कमाई की। इसके अलावा इस जोड़े को निवेश के ब्याज, पेंशन और अन्य मदों से भी रकम मिलती है। दोनों ने साल 2022 में कुल 5,79,514 डॉलर की कुल कमाई दिखाई है। 
विज्ञापन


अमेरिकी उपराष्ट्रपति की कमाई कितनी?
दूसरी तरफ अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति डग एमहॉम के 2022 के टैक्स रिटर्न भी सार्वजनिक किए गए हैं। दोनों की साझा कमाई 4 लाख 56 हजार 918 डॉलर (3 करोड़ 75 लाख रुपये) दिखाई गई है। दोनों ने 20.3 फीसदी की दर से 93 हजार 570 डॉलर (करीब 76 लाख 81 हजार रुपये) इनकम टैक्स के तौर पर भरे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी उपराष्ट्रपति के तौर पर कमला हैरिस की कमाई 2 लाख 19 हजार 171 डॉलर (1 करोड़ 79 लाख रुपये) है। इसके अलावा अपनी किताबों की बिक्री के जरिए उन्होंने 62 हजार 870 डॉलर (51 लाख 61 हजार रुपये) की कमाई दिखाई है। दूसरी तरफ उनकी पति डग एमहॉम, जो कि जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी लॉ सेंटर में पढ़ाते हैं, ने अपनी सैलरी 1 लाख 69 हजार 665 डॉलर (करीब 1 करोड़ 39 लाख रुपये) दिखाई है। इस जोड़े ने अपनी कमाई का पांच फीसदी चैरिटी को भी दान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed