फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us president election Polls indicate close fight between donald trump kamala harris

US President Election: ट्रंप और कमला हैरिस में कांटे की टक्कर, सट्टा बाजार में इस नेता पर लग रहे दांव

Thu, 31 Oct 2024 11:09 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 31 Oct 2024 11:09 AM IST
सार

सभी प्रमुख पोल पर नजर रखने वाली एजेंसी रियल क्लियर पॉलिटिक्स का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर ट्रंप को 0.4 प्रतिशत अंकों की मामूली बढ़त है, जबकि जिन राज्यों में दोनों के बीच कड़ी टक्कर है, वहां भी ट्रंप को सिर्फ एक प्रतिशत की बढ़त है।

विज्ञापन
us president election Polls indicate close fight between donald trump kamala harris
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए अब कुछ ही दिन का समय बचा है, लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि चुनाव में किस उम्मीदवार का दावा मजबूत है। विभिन्न सर्वेक्षणों में पता चला है कि राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर है और चुनाव के नतीजे किसी के भी पक्ष में जा सकते हैं।  
विज्ञापन


विभिन्न सर्वेक्षणों में नजदीकी मुकाबला
बुधवार तक, लगभग छह करोड़ अमेरिकी लोगों ने 5 नवंबर को होने वाले आम चुनावों के लिए मेल-इन-वोट या व्यक्तिगत रूप से मतदान कर दिया है। बुधवार को जारी किए गए एक सर्वे से पता चला है कि ट्रंप पेंसिल्वेनिया और उत्तरी कैरोलिना में कमला हैरिस से सिर्फ एक प्रतिशत अंक आगे हैं, जबकि मिशिगन में दोनों के बीच बराबरी है। एरिजोना, नेवादा, जॉर्जिया और विस्कॉन्सिन में भी कांटे की टक्कर है। एक अन्य सर्वे में पेंसिल्वेनिया में दोनों उम्मीदवारों को 48 प्रतिशत अंकों के साथ बराबरी पर रखा गया है, जबकि कमला हैरिस विस्कॉन्सिन में ट्रंप से छह अंक और मिशिगन में पांच अंक आगे हैं। 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए किसी उम्मीदवार को 270 इलेक्टोरल वोट की जरूरत होगी।
विज्ञापन


सट्टा बाजार में ट्रंप का दबदबा
सभी प्रमुख पोल पर नजर रखने वाली एजेंसी रियल क्लियर पॉलिटिक्स का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर ट्रंप को 0.4 प्रतिशत अंकों की मामूली बढ़त है, जबकि जिन राज्यों में दोनों के बीच कड़ी टक्कर है, वहां भी ट्रंप को सिर्फ एक प्रतिशत की बढ़त है। हालांकि, सट्टेबाज़ी के बाज़ार में ट्रंप 63.1 अंकों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि हैरिस 35.8 अंकों के साथ आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed