{"_id":"5ec36df68ebc3e906e12887e","slug":"us-president-donald-trump-writes-to-tedros-ghebreyesus-who-director-general-on-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूएचओ पर बरसे ट्रंप, पत्र लिखकर स्थायी रूप से फंडिंग रोकने की दी धमकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डब्ल्यूएचओ पर बरसे ट्रंप, पत्र लिखकर स्थायी रूप से फंडिंग रोकने की दी धमकी
Tue, 19 May 2020 11:09 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 19 May 2020 11:09 AM IST
सार
- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ को लिखा पत्र
- 30 दिन में कठोर कदम उठाने की मांग नहीं तो स्थायी रूप से फंडिंग रोकेगा अमेरिका
- अमेरिका में अबतक करीब एक लाख लोगों की कोरोना से मौत
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस ग्रेबियेसस को पत्र लिखकर कहा है कि अगर अगले 30 दिनों में संगठन कोई ठोस कदम नहीं उठाता है तो अमेरिका अपनी फंडिंग स्थायी रूप से रोक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप ने पत्र में संगठन में अपनी सदस्यता पर पुनर्विचार करने की भी बात कही है। दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन का रुख देखकर अमेरिका लंबे समय से संगठन से नाराज चल रहा है। अमेरिका ने पहले ही फंडिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया है।
विज्ञापन
This is the letter sent to Dr. Tedros of the World Health Organization. It is self-explanatory! pic.twitter.com/pF2kzPUpDv
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) May 19, 2020
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को लेकर कई बयान दिए हैं। उन्होंने कहा था कि वह डब्ल्यूएचओ के काम से खुश नहीं हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन पर चीन के प्रति पक्षपाती होने का भी आरोप लगाया।
अमेरिका ने यह भी आरोप लगाया है कि चीन के कहने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया को महामारी के बारे में देरी से बताया। हालांकि ऐसे आरोपों के विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सिरे से खारिज किया है।
कोरोना वायरस से अब तक अमेरिका में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं और संक्रमण का आंकड़ा भी यहीं सबसे ज्यादा है। अमेरिका में अब तक करीब एक लाख लोगों की मौत हो चुकी है और 15 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
इसके बाद रूस में संक्रमितों को आंकड़ा करीब तीन लाख है और मरने वालों की संख्या 2,722 है। तीसरे नंबर पर स्पेन है जहां संक्रमित मरीजों की संख्या 2,78,188 और मरने वाले मरीजों की संख्या 27,000 से अधिक है। दुनिया में अबतक कोविड-19 से 48 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।