{"_id":"6001d5d7c4285671ca331cd2","slug":"us-president-donald-trump-will-leave-washington-dc-on-wednesday-morning-before-joe-bidens-inauguration","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : जो बाइडन के शपथ ग्रहण से पहले ही वॉशिंगटन डीसी छोड़ देंगे डोनाल्ड ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : जो बाइडन के शपथ ग्रहण से पहले ही वॉशिंगटन डीसी छोड़ देंगे डोनाल्ड ट्रंप
Sat, 16 Jan 2021 12:21 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में जो बाइडन के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वॉशिंगटन डीसी छोड़कर चले जाएंगे। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जो बाइडन अगले सप्ताह बुधवार को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इसी दिन सुबह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वॉशिंगटन डीसी को छोड़कर फ्लोरिडा चले जाएंगे। ट्रंप फ्लोरिडा में रहकर नई शुरुआत करेंगे। ट्रंप प्रशासन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनका विदाई समारोह ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में आयोजित किया जाएगा। यहीं से ट्रंप फ्लोरिडा के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को जो बाइडन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल न होने का एलान किया था। ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा था, 'उन सबके लिए जिन्होंने यह पूछा, मैं 20 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में शिरकत नहीं करूंगा।'
विज्ञापन
बता दें कि जो बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के अगले राषट्रपति और कमला हैरिस उप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। ट्रंप ने एक तरह से इशारा कर दिया था कि भले ही उन्होंने सत्ता का हत्तातंतरण स्वीकार कर लिया है लेकिन, चुनावी नतीजों को लेकर उनका विरोध पहले की तरह बरकरार है।
जो बाइडन, डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति पद की शपथ, शपथग्रहण समारोह,